M4 चिप, 4.5K रेटिना डिस्प्ले के साथ नया 24-इंच iMac कंप्यूटर भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

24GB रैम और 1TB स्टोरेज और समान 10-कोर CPU और 10-कोर GPU के साथ iMac टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल की कीमत 1,94,900 रखी गई है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 22:20 IST
ख़ास बातें
  • नए 24-इंच iMac के बेस मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये है
  • यह 8 नवंबर से भारत और अन्य मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
  • नए लॉन्च iMac में 24-इंच 4.5K (4,480x2,250 पिक्सल) रेटिना डिस्प्ले है

Photo Credit: Apple

Apple ने सोमवार को अपने 24-इंच iMac का एक रिफ्रेश्ड वेरिएंट लॉन्च किया, जो कंपनी के लेटेस्ट 3nm M4 चिप और 4.5K रेटिना डिस्प्ले से लैस है। क्यूपर्टिनो-स्थित टेक कंपनी ने अपने Magic कीबोर्ड को टच आईडी के साथ और मैजिक माउस और मैजिक ट्रैकपैड एक्सेसरीज को USB टाइप-सी पोर्ट के साथ अपडेट किया है। Apple सिलिकॉन चिपसेट द्वारा पावर्ड सभी हालिया कंप्यूटरों की तरह, नया 24-इंच iMac नए Apple Intelligence (AI) फीचर्स को सपोर्ट करता है।
 

iMac 24-inch (2024) Price in India, Availability

नए 24-इंच iMac के 8-कोर CPU, 8-कोर GPU, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ बेस मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये है। इसे ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक, पर्पल, सिल्वर, येलो कलर ऑप्शन में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और यह 8 नवंबर से भारत और अन्य मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

ग्राहक 10-कोर CPU, 10-कोर GPU के साथ 16GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट में भी कंप्यूटर खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत क्रमश: 1,54,900 रुपये और 1,74,900 रुपये होगी। वहीं, 24GB रैम और 1TB स्टोरेज और समान 10-कोर CPU और 10-कोर GPU के साथ टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल की कीमत 1,94,900 रखी गई है।
 

iMac 24-inch (2024) Specifications, Features

नए लॉन्च किए गए iMac में 24-इंच 4.5K (4,480x2,250 पिक्सल) रेटिना डिस्प्ले है, जिसका पीक ब्राइटनेस लेवल 500 nits है। Apple का कहना है कि ग्राहक डिस्प्ले को नैनो-टेक्सचर मैट ग्लास फिनिश के साथ कॉन्फिगर कर सकते हैं। यह सेंटर स्टेज के साथ अपडेटेड फ्रंट-फेसिंग कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट से भी लैस है।
Advertisement
 

Apple ने अपने लेटेस्ट ऑल-इन-वन कंप्यूटर को अपनी लेटेस्ट M4 चिप से लैस किया है, जो TSMC की 3nm प्रोसेस तकनीक पर बना चिपसेट है। यह 8-कोर सीपीयू/ 8-कोर जीपीयू और 10-कोर सीपीयू और 10-कोर जीपीयू ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें 32GB तक रैम और 2TB तक स्टोरेज ऑप्शन हैं। M4 चिप में 16-कोर न्यूरल इंजन है, जो AI फीचर्स को सपोर्ट करता है।

नए iMac पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, चार Thunderbolt 4/USB 4 पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। इसे गीगाबिट ईथरनेट पोर्ट के साथ भी कॉन्फिगर किया जा सकता है और यह Apple के लेटेस्ट मैजिक कीबोर्ड के साथ टच आईडी, मैजिक माउस और मैजिक ट्रैकपैड एक्सेसरीज के साथ भी कंपेटिबल है, जिन्हें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ अपडेट किया गया है। 
Advertisement

iMac 24-इंच (2024) मॉडल छह-स्पीकर सेटअप के साथ आता है, जिसमें स्पेसियल ऑडियो, डायरेक्शनल बीमफॉर्मिंग और Hey Siri डिटेक्शन के साथ थ्री-माइक एरे के लिए सपोर्ट शामिल है। इसका डायमेंशन 547x461x147 mm और वजन 4.44 किलोग्राम तक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.