iBall ने लॉन्च किया 4जी सिम सपोर्ट और 5,000 एमएएच बैटरी वाला लैपटॉप

iBall ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में अपने iBall CompBook Netizen लैपटॉप को लॉन्च किया है। यह लैपटॉप 4जी सिम स्लॉट, इंटल एन3350 डुअल-कोर प्रोसेसर, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जनवरी 2019 17:37 IST
ख़ास बातें
  • iBall CompBook Netizen विंडोज 10 पर चलेगा
  • iBall CompBook Netizen की एमआरपी 24,999 रुपये है
  • इंटल एन3350 डुअल-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम हैं इस लैपटॉप में
iBall ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में अपने iBall CompBook Netizen लैपटॉप को लॉन्च किया है। यह लैपटॉप 4जी सिम स्लॉट, इंटल एन3350 डुअल-कोर प्रोसेसर, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। नए आईबॉल कॉम्पबुक नेटीज़ेन को एक्सक्लूसिव तौर पर Shopclues पर उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले कंपनी ने बीते साल iBall Slide Elan 3x32 टैबलेट को लॉन्च किया था। 10 इंच का आईबॉल स्लाइड एलेन 3x32 टैबलेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 7,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

iBall CompBook Netizen की भारत में कीमत और उपलब्धता

आईबॉल कॉम्पबुक नेटीज़ेन की एमआरपी 24,999 रुपये है। लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे Shopclues पर 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। MobiKwik से इस लैपटॉप की खरीदारी करने पर 500 रुपये कैशबैक मिलेगा। शॉपक्लूज़ की वेबसाइट पर इस लैपटॉप के साथ मुफ्त वायरलेस माउस दिया जा रहा है। इसके अलावा तीन महीने के लिए डेटा भी मिल रहा है। लैपटॉप मेटालिक ग्रे रंग में उपलब्ध है।
Advertisement
 

iBall CompBook Netizen स्पेसिफिकेशन

हार्डवेयर की बात करें iBall CompBook Netizen विंडोज 10 पर चलेगा। इसमें डेटा कनेक्टिविटी के लिए 4जी सिम स्लॉट है। लैपटॉप में 14 इंच का फुलएचडी आईपीएस मल्टी-टच स्क्रीन है। इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज़ इंटल एन3350 डुअल-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यूज़र चाहें तो लैपटॉप में अलग से हार्ड डिस्क या एसएसडी भी इंस्टॉल कर सकते हैं।

लैपटॉप में 0.3 मेगापिक्सल का वेब कैमरा है। यह एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक एचडीएमआई पोर्ट से लैस है। iBall CompBook Netizen में 5,000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए लैन, ब्लूटूथ 4.0 और वाई-फाई 801.1 बी/जी/एन दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 334x222x24 मिलीमीटर है और वज़न 1.32 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.