एचपी ने लॉन्च किया 15,000 रुपये से कम वाला स्ट्रीम 14 विडोज़ 10 लैपटॉप

एचपी ने लॉन्च किया 15,000 रुपये से कम वाला स्ट्रीम 14 विडोज़ 10 लैपटॉप
ख़ास बातें
  • एचपी विंडोज़ स्ट्रीम 14 लैपटॉप स्ट्रीम 14 का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • यह लैपटॉप बेहतर स्पेसिफिकेशन और बैटरी लाइफ के साथ आता है
  • इस लैपटॉप की कीमत 219 डॉलर (करीब 14,600 रुपये) है
विज्ञापन
एचपी ने अपने बजट स्ट्रीम लैपटॉप से यूज़र के बीच एक अच्छी पैठ बनाई है। दो साल पहले स्ट्रीम सीरीज को क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए शुरू किया गया था। इसके लैपटॉप बेसिक स्पेसिफिकेशन जैसे बड़ी बैटरी, स्लीक डिज़ाइन के साथ स199 डॉलर से 250 डॉलर के अफॉर्डेबल दाम के बीच आते हैं। स्ट्रीम 11 और 13 के बाद अब एचपी ने स्ट्रीम 14 लैपटॉप लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, 14 इंच वाले इस लैपटॉप की कीमत 219 डॉलर (करीब 14,600 रुपये) है और सितंबर से इसके बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

स्ट्रीम 14 लैपटॉप स्ट्रीम 13 का अपग्रेडेड वेरिएंट है और इसमें स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। स्ट्रीम 14 एक तेज डुअल-एंटीना 802.11 एसी वाई-फाई, एक नए इंटेल सेलेरॉन प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी फ्लैश स्टोरेज, 100 जीबी वन ड्राइव क्लाउड स्टोरेज और 1366x768 रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है। भले ही ये स्पेसिफिकेशन आकर्षक ना लगें लेकिन इस कीमत में यह एक खरीदे योग्य लैपटॉप है।

ओरिजिनल स्ट्रीम लैपटॉप को विंडोज़ 8.1 के साथ शिप किया गया था जबकि स्ट्रीम 14 लैपटॉप विंडोज़ 10 के साथ आता है। नया एचपी लैपटॉप ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

सबसे खास सुधार जो इस लैपटॉप में किया गया है वो है बैटरी लाइफ। स्ट्रीम 14 में बैटरी 10 घंटे 35 मिनट तक चलती है जो एक शुरुआती कीमत वाले लैपटॉप के लिए बेहद अच्छी है। इसके अलावा दूसरे स्ट्रीम लैपटॉप में भी अपग्रेड किए गए हैं। नया स्ट्रीम 11 24 अगस्त को तेज वाई-फाई, अपग्रेडेड प्रोससर और ज्यादा पतली बॉडी के साथ 199 डॉलर (करीब 13,300 रुपये) में मिलेगा।

11.6 इंच वाले स्ट्रीम एक्स360 लैपटॉप/टैबलेट हाइब्रिड में भी इसी तरह के हार्डवेयर अपग्रेड मिलेंगे। इस डिवाइस की कीमत 249 डॉलर (करीब 16,600 रुपये) रुपये से शुरू होती है और इसके सितंबर में आने की उम्मीद है। इसके अलावा एक एजुकेशनल वेरिएंच स्ट्रीम 11 प्रो भी है जिसमें सिक्योरिटी सुधार के साथ 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HP, HP Stream, HP Stream 14, Hewlett Packard
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »