एचपी ने भारत में लॉन्च किया 'दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप', जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 जून 2016 10:03 IST
एचपी ने आखिरकार भारत में अपना स्पेक्टर 13 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। एचपी का दावा है कि स्पेक्टर 13 दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप है। 10.4 मिलीमीट मोटाई वाला यह लैपटॉप ऐप्पल के 12 इंच मैकबुक और 13 इंच मैकबुक एयर से पतला है। भारत में इस लैपटॉप की कीमत 1,19,990 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री शनिवार से शुरुवार होगी।

एचपी स्पेक्टर 13 का वज़न 1.11 किलोग्राम है जो 0.92 ग्राम वाले मैकबुक से ज्यादा भारी है लेकिन 1.35 किलोग्राम वाले 13 इंच मैकबुक से हल्का है। डाइमेंशन के अलावा भी कंपनी ने इस लैपटॉप में सारे प्रीमियम फीचर दिए हैं और स्पेक्ट्रम 13 प्रीमियम रेंज के लिए डिजाइन किए गए एचप के नए लोगो वाला पहला डिवाइस है। इस लैपटॉप को सबसे पहले अप्रैल में पेश किया गया था।
Advertisement

लैपटॉप को हल्का बनाने के लिए इसे कार्बन फाइबर और एल्युमिनियम से बनाया गया है। एची 13 एक कॉपर-कलर स्पाइन के साथ टू-टोन फिनिश में आता है। यह लैपटॉप तीन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। स्पेक्टर 13 में 13.3 इंच फुल एचडी डब्ल्यूएलईडी-बैकलिट आईपीएस डिस्प्ले है जो 0.4 एमएएम कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 लेयर के साथ दिया गया है।


इस लैपटॉप में एक फुल साइज़ आइसलैंड-स्टाइल बैकलिट कीबोर्ड है। वहीं इस लैपटॉप में बैंग एंड ऑल्युफसन के डुअल एचपी स्पीकर दिए गए हैं।

एचपी ने इस लैपटॉप में स्पेसिफिकेशन के साथ कोई समझौता नहीं किया है। 64-बिट विंडोज़ 10 वाला यह लैपटॉप इंटेल के छठी जेनरेशन कोर आई5 या कोर आई7 प्रोसेसर है जो इंटेल एचडी ग्राफिक्स के साथ आता है। लैपटॉप में 512 जीबी की एसएसडी स्टोरेज है और 8 जीबी एलपीडीडीआर3-1866मेगाहर्ट्ज़ रैम है।
Advertisement
 

कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस में दी गई 4-सेल 38 डब्ल्यूएचआर लीथियम-आयन बैटरी एक बार चार्ज होने पर लैपटॉप को 9.5 घंटे तक चला सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.