डेटाविंड ने लॉन्च किए दो 'मिनी लैपटॉप', कीमत 5,999 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 फरवरी 2016 12:53 IST
डेटाविंड ने सोमवार को दो बजट एंड्रॉयड 'मिनी लैपटॉप' लॉन्च किए। ये डिवाइस कंपनी के 'ड्रॉयडसर्फ़र सीरीज़' के हैं। ड्रॉयडसर्फ़र 10 और ड्रॉयडसर्फ़र 7 की कीमत क्रमशः 7,999 और 5,999 रुपये है। यह दोनों ही नोटबुक देशभर के रिटेर स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

इन नोटबुक के साथ यूज़र को रिलायंस और टेलीनॉर के प्रीपेड कनेक्शन के साथ एक साल के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट ब्राउजिंग पैक भी दिया जाएगा। यूज़र को इसके लिए उबीसर्फर ब्राउज़र का इस्तेमाल करना होगा। इसमें ऑडियो/ वीडियो स्ट्रीमिंग या लोकल डाउनलोड शामिल नहीं हैं। डेटाविंड ने बताया कि यूज़र को इन सेवाओं के लिए अलग से टॉप-अप प्लान लेना होगा।

डेटाविंड इंक के सीईओ और प्रेसिडेंट सुनीत सिंह टुली ने लॉन्च के मौके पर कहा, ''हमारा मकसद हर वक्त किसी भी जगह मुफ्त और तेज इंटरनेट मुहैया कराना है। ड्रॉयडसर्फ़र नोटबुक काम और इंटरटेनमेंट के बीच सामंजस्य बनाने का बेहतरीन भूमिका निभाएंगे।''
 

डेटाविंड ड्रॉयडसर्फ़र 10 में 10 इंच का 1024x600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला टचस्क्रीन है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर कॉर्टेक्स-ए9 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। नोटबुक में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है और यह 6000 एमएएच की बैटरी से लैस है। ड्रॉयडसर्फ़र 10 में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई हॉटस्पॉट, वाई-फाई डायरेक्ट, एचडीएमआई पोर्ट और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
Advertisement

डेटाविंड ड्रॉयडसर्फ़र 7 में 7 इंच का डब्ल्यूवीजीए (800x400 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें ड्रॉयडसर्फ़र 10 वाले ही प्रोसेसर का ही इस्तेमाल किया गया है, लेकिन यह 512 एमबी रैम के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कैमरे के रिज़ॉल्यूशन में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन यह 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  4. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  5. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  6. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  7. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  10. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.