Avita Essential 'किफायती' लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत मात्र...

भारत में Avita Essential लैपटॉप की कीमत 17,990 रुपये है। यह अमेज़न के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है।

Avita Essential 'किफायती' लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत मात्र...

Avita Essential लैपटॉप की भारत में कीमत 17,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Avita Essential लैपटॉप भारत में मात्र 17,990 रुपये में लॉन्च
  • Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान मिल रही है 3,000 रुपये की छूट
  • इंटेल सेलेरॉन एन4000 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है नया लैपटॉप
विज्ञापन
Avita Essential लैपटॉप भारत में 'किफायती' कीमत में लॉन्च किया गया है। यह इंटेल के सेलेरॉन एन4000 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें पतले-बेज़ल्स दिए गए हैं। अवीता एसेंशियल में 14 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले और छह घंटों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। लैपटॉप को तीन रंगों में पेश किया गया है - कंक्रीट ग्रे, मैट ब्लैक और मैट व्हाइट। Avita का कहना है कि कंपनी का उद्देश्य अपने प्रोडक्ट्स से सस्ती कीमत पर अच्छे फीचर्स और अच्छा अनुभव प्रदान करना है। अवीता एसेंशियल में कपड़े के टेक्सचर वाला डिज़ाइन है और यह वर्तमान में अमेज़न पर छूट के साथ उपलब्ध है।
 

Avita Essential laptop price in India

भारत में Avita Essential लैपटॉप की कीमत 17,990 रुपये है। यह अमेज़न के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है। चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस लैपटॉप को 14,990 रुपये कीमत में बेच रहा है, जो पूरी 3,000 रुपये की छूट होती है। अमेज़न के जरिए लैपटॉप को बिना ब्याज़ की किश्तों पर भी खरीदा जा सकता है। अवीता दो साल की ऑनसाइट वारंटी भी दे रही है।
 

Avita Essential specifications

Avita Essential विंडोज 10 होम पर चलता है और इसमें पतले बेज़ेल्स वाला डिज़ाइन दिया गया है। लैपटॉप का स्क्रीन साइज़ 14 इंच है, जो फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) पैनल के साथ आता है। इसमें लंबे उपयोग के दौरान आंखों को स्ट्रैस से बचाने के लिए एंटी-ग्लेयर कोटिंग मिलती है और साथ ही वीडियो चैट के लिए 2-मेगापिक्सल वेबकेम भी मिलता है।

लैपटॉप डुअल-कोर इंटेल सेलेरॉन एन4000 (2.6 गीगाहर्ट्ज़ पर क्लॉक) प्रोसेसर पर काम करता है और यह 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम से लैस आता है। Avita Essential में 128 जीबी एसएसडी मिलती है, इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स 600 के साथ है। लैपटॉप में पंखे की आवाज़ को हटाने के लिए फैन-लैस डिज़ाइन दिया गया है।

लैपटॉप छह घंटे की बैटरी लाइफ दे सकता है। यह दो 0.8W स्पीकर और ब्लूटूथ 4.0 सपोर्ट के साथ आता है। Avita Essential पर कनेक्टिविटी विकल्पों में एक एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 टाइप-ए स्लॉट, एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर, एक हेडफोन जैक और एक पावर जैक शामिल है। लैपटॉप का वज़न 1.37  किलोग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »