Asus ZenBook A14 लैपटॉप 32GB रैम, Snapdragon चिप, 14-इंच OLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Asus ZenBook A14 को Snapdragon X Plus चिप के ऑप्शन के साथ भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत $899.99 (करीब 77,300 रुपये) है। इसकी सेल मार्च में होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 21:35 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenBook A14 की अमेरिका में कीमत 1,099.99 अमेरिकी डॉलर है
  • यह कीमत लैपटॉप के Snapdragon X चिप के लिए है
  • Snapdragon X Plus चिप ऑप्शन की कीमत $899.99 (करीब 77,300 रुपये) है

Photo Credit: Asus

Asus ZenBook A14 को बुधवार, 8 जनवरी को दुनिया के सामने पेश किया गया। यह कंपनी की ओर से नया लाइटवेट Copilot+ PC है। इसकी सबसे बड़ी यूएसपी इसका बिल्ड है, क्योंकि स्लिम प्रोफाइल में आने वाला यह लैपटॉप Asus की 'Ceraluminum' चेसिस पर बना है। इसमें Snapdragon X सीरीज के चिपसेट ऑप्शन मिलते हैं, जिसके साथ 32GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन चुने जा सकते हैं। लैपटॉप 14-इंच स्क्रीन साइज में आता है और इसमें Asus Lumina OLED पैनल मिलता है। इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 वर्जन सपोर्ट के साथ फुल-एचडी IR कैमरा आता है।
 

Asus ZenBook A14 price

Asus ZenBook A14 की अमेरिका में कीमत 1,099.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 94,500 रुपये) रखी गई है। यह कीमत लैपटॉप के Snapdragon X चिप के लिए है। कंपनी का कहना है कि इस Copilot+ PC की अमेरिका में सेल 13 जनवरी से शुरू होगी। इसे आइसलैंड ग्रे और जैबरिक्सी बेज नाम के कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लैपटॉप को Snapdragon X Plus चिप के ऑप्शन के साथ भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत $899.99 (करीब 77,300 रुपये) है। इसकी सेल मार्च में होगी।
 

Asus ZenBook A14 specifications

Asus ZenBook A14 में 14-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है, जो WUXGA (1,920×1,200 पिक्सल) OLED पैनल है। कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले 600nits की पीक ब्राइटनेस लेवल और 100% DCI:P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। लैपटॉप Snapdragon X सीरीज के चिप ऑप्शन के साथ आता है और ग्राहकों को चुनने के लिए 32GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक NVMe SSD स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।

लैपटॉप में 3-सेल 70Wh ली-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 65W चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक USB 3.2 Gen 2 टाइप-A पोर्ट, दो USB 4 Gen 3 टाइप-C पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। यह Wi-Fi 6e और ब्लूटूथ 5.3 वर्जन सपोर्ट करता है। लैपटॉप में FHD IR कैमरा भी दिया गया है। ZenBook A14 का माप 310.7x213.9x15.9mm और वजन 0.98 किलोग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Snapdragon X

रैम

32 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

1TB

ग्राफ़िक्स

Qualcomm Adreno GPU

वज़न

0.98 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.