Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत

यह एक एंटी ग्लेयर पैनल से लैस किया गया है। डिस्प्ले में 2.5K रिजॉल्यूशन है और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Asus Dawn 7S Ryzen Edition लैपटॉप में IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

ख़ास बातें
  • डिस्प्ले में 2.5K रिजॉल्यूशन है।
  • इसमें 96GB तक मैमोरी का सपोर्ट है।
  • यह 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज से लैस होकर आता है।
विज्ञापन

Asus की ओर से नया अफॉर्डेबल लैपटॉप Asus Dawn 7S Ryzen Edition लॉन्च किया गया है। इसमें AMD का Ryzen AI 5 330 प्रोसेसर लगा है। यह AI टास्क के लिए समर्पित NPU से लैस किया गया है। लैपटॉप में 16GB DDR5 RAM दी गई है। यह 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज से लैस होकर आता है। डिस्प्ले में 2.5K रिजॉल्यूशन है और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 70Wh की बैटरी वाले लैपटॉप में कई और आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से, लैपटॉप की कीमत और अन्य खास फीचर्स। 

Asus Dawn 7S Ryzen Edition Price

Asus Dawn 7S Ryzen Edition को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। लैपटॉप की कीमत 6,999 युआन (लगभग 98,000 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 

Asus Dawn 7S Ryzen Edition Specifications

Asus Dawn 7S Ryzen Edition लैपटॉप कंपनी का अफॉर्डेबल लैपटॉप बताया गया है। लैपटॉप में IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। यह एक एंटी ग्लेयर पैनल से लैस किया गया है। डिस्प्ले में 2.5K रिजॉल्यूशन है और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Ryzen AI 5 330 प्रोसेसर लगा है। यह AI टास्क के लिए समर्पित NPU से लैस किया गया है। लैपटॉप में 16GB DDR5 RAM दी गई है। कहा गया है कि इसमें 96GB तक मैमोरी का सपोर्ट है। यह 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज से लैस होकर आता है। 

लैपटॉप में 70Wh की बैटरी लगी है। यह 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें चार्जिंग के लिए USB-C PD पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में एक थंडरबोल्ट, यूएसबी-ए पोर्ट, HDMI 2.1, Ethernet (RJ45), और एक 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। लैपटॉप का वजन 1.87kg है। लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए AI नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »