ASUS ने 12.2 इंच तक बड़े डिस्प्ले वाले Chromebook CR सीरीज लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स

लैपटॉप 11.6 इंच और 12.2 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं।

ASUS ने 12.2 इंच तक बड़े डिस्प्ले वाले Chromebook CR सीरीज लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स

Chromebook CR सीरीज में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टीफिकेशन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा है कि सीरीज के लैपटॉप बिल्ड में काफी मजबूत हैं।
  • इनके पार्ट्स रिप्लेस किए जा सकते हैं।
  • इनमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टीफिकेशन दिया गया है।
विज्ञापन
ASUS ने अपनी नई लैपटॉप सीरीज Chromebook CR को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर स्कूल स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया है। कंपनी का दावा है कि सीरीज के लैपटॉप बिल्ड में काफी मजबूत हैं। इनके पार्ट्स रिप्लेस किए जा सकते हैं। इनमें कई रग्ड फीचर्स कंपनी की ओर से दिए गए हैं जिससे ये सालोंसाल चल सकते हैं। लैपटॉप 11.6 इंच और 12.2 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं। इनमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टीफिकेशन दिया गया है। आइए जानते हैं इनके सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

ASUS Chromebook CR Series Price

ASUS Chromebook CR सीरीज के लैपटॉप की प्राइसिंग का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। जल्द ही इसके बारे में कंपनी घोषणा कर सकती है।
 

ASUS Chromebook CR Series Features

ASUS Chromebook CR सीरीज के लैपटॉप 11.6 इंच और 12.2 इंच मॉडल्स में पेश किए गए हैं। इनमें 180 डिग्री ले-फ्लैट, या 360 डिग्री फ्लिप हिंज का ऑप्शन भी मिल जाता है। लैपटॉप में Intel N150 और N250 चिपसेट लगे हैं। इनमें टच स्क्रीन दी गई है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह डिस्प्ले WUXGA (1920 x 1200) रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें TÜV Rheinland सर्टीफिकेशन भी मिल जाता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इनमें WiFi 6, WiFi 6E, Bluetooth 5.2, और ऑप्शनल 4G LTE का सपोर्ट मिल जाता है। इनमें 16 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो लैपटॉप में 13MP का सेंसर दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर मिलते हैं और साथ में माइक्रोफोन का सपोर्ट भी है। 

Chromebook CR सीरीज के इन लैपटॉप में USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट मिलते हैं। साथ में दो USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट मिलते हैं। ऑडियो जैक भी यहां मौजूद है। लैपटॉप के साथ कंपनी ने वैकल्पिक स्टाइलस का सपोर्ट भी दिया है। इनमें मॉड्यूलर डिजाइन दिया गया है जिससे कि इनको रिपेयर करना और पार्ट्स की रिप्लेसमेंट करना आसान हो जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »