Apple ला रही सबसे सस्ता Macbook लैपटॉप, लॉन्च टाइम, फीचर्स का भी खुलासा!

एप्पल अपने सस्ते लैपटॉप को साल 2026 के मध्य तक मार्केट में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 18:31 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 13 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • कंपनी इसमें A सीरीज का चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है।
  • भारत में इसे कंपनी 50 हजार रुपये की कीमत में पेश कर सकती है।

Apple अपने अबतक के सबसे सस्ते MacBook पर कथित तौर पर काम कर रही है।

Apple अपने अबतक के सबसे सस्ते MacBook पर कथित तौर पर काम कर रही है। कंपनी इस अफॉर्डेबल लैपटॉप को बहुत जल्द मार्केट में पेश कर सकती है। इस लैपटॉप को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कई स्पेसिफिकेशंस भी अफवाहों में हैं। इतना ही नहीं, इसकी प्राइसिंग को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप, और कैसे होंगे इसके फीचर्स। 

अमेरिकी टेक दिग्गज Apple जल्द ही मार्केट में अपना सस्ता लैपटॉप पेश कर सकती है जो उन यूजर्स के लिए होगा जिन्हें एक एप्पल लैपटॉप चाहिए लेकिन कम दाम में। Bloomberg की रिपोर्ट की मानें तो एप्पल इस लैपटॉप को साल 2026 के मध्य तक मार्केट में पेश कर सकती है। यह 1000 डॉलर के प्राइस पॉइंट पर पेश किया जा सकता है। जबकि भारत में इसे कंपनी 50 हजार रुपये की कीमत में पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इसे लेकर अभी अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। 

अफॉर्डेबल Apple MacBook के फीचर्स की बात करें तो पिछले काफी समय से यह डिवाइस अफवाहों में घूम रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 13 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें A सीरीज का चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। यह संभावित रूप से A18 Pro चिपसेट हो सकता है। यही चिपसेट कंपनी ने पहली बार iPhone 16 Pro में इस्तेमाल किया था। 

सस्ते लैपटॉप को Apple कई रंगों में पेश कर सकती है। इनमें चमकदार सिल्वर, ब्लू, पिंक, और येलो शेड्स देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी का यह नया लैपटॉप किसी मौजूदा मैकबुक की जगह नहीं लेगा बल्कि यह आने वाले M5 ‌MacBook Air‌ और MacBook के साथ बेचा जाएगा। फिलहाल यह सस्ता लैपटॉप सिर्फ अफवाहों में है। कंपनी ने इसके बारे में अधिकारिक रूप से कोई संकेत नहीं दिया है। हालांकि लीक्स में इसे लेकर दावे बहुत मजबूत किए जा रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.