Apple MacBook Air 2018 लॉन्च, जानें भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

Apple ने न्यू यॉर्क में मंगलवार को iPad Pro, Apple Mac Mini 2018 के साथ MacBook Air 2018 को लॉन्च किया है। नया MacBook Air में रेटिना डिस्प्ले, टच आईडी ( Apple T2 से लैस) का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2018 14:08 IST
ख़ास बातें
  • टच आईडी फिंगरप्रिंट रिकग्निशन से लैस है MacBook Air 2018
  • नए मैकबुक एयर में है रेटिना डिस्प्ले
  • MacBook Air 2018 की भारत में शुरुआती कीमत 1,14,900
Apple ने न्यू यॉर्क में मंगलवार को iPad Pro, Apple Mac Mini 2018 के साथ MacBook Air 2018 को लॉन्च किया है। 2010 के बाद से मैकबुक एयर के डिजाइन में बदलाव देखने को नहीं मिला था। नया MacBook Air में रेटिना डिस्प्ले, टच आईडी ( Apple T2 से लैस) का इस्तेमाल हुआ है। ऐप्पल टी2 चिप टच आईडी में सिक्योर इनक्लेव के साथ एसएसडी कंट्रोलर और इमेज सिगनल प्रोसेसर का भी काम करता है। नया मैकबुक एयर गोल्ड, सिल्वर, स्पेस ग्रे रंग में बेचा जाएगा। इवेंट के दौरान 1,399 डॉलर (लगभग 1,02,900 रुपये) वाले मॉडल से भी पर्दा उठाया गया है, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज के अलावा इस वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन एक सामान हैं। इस वेरिएंट की भारत में कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है।
 

MacBook Air की भारत में कीमत

नया मैकबुक एयर का 8 जीबी (2133 मेगाहर्ट्ज़ रैम) (16 जीबी तक), 1.6 गीगाहर्ट्ज़ इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर (3.6 गीगाहर्ट्ज़ टर्बो बूस्ट) के साथ इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स 617 और 128 जीबी एसएसडी (1.5 टीबी तक) स्टोरेज है। इस मॉडल का दाम 1,199 डॉलर (लगभग 88,200 रुपये) है। Mac Mini और  MacBook Air 2018 की बिक्री अमेरिका और भारत में 7 नवंबर से शुरू हो जाएगी। भारत में इस वेरिएंट की कीमत 1,14,900 रुपये है। पिछले मॉडल की तुलना में दाम थोड़ा ज्यादा है।
 

MacBook Air स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

नए मैकबुक एयर में बैकलिट कीबोर्ड है, बता दें कि सभी कीवर्ड के लिए अलग लाइट रहेगी। नए MacBook Air में 13.3 इंच रेटिना डिस्प्ले (2560x1600 पिक्सल) है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। डिस्प्ले का कलर 48 फीसदी ज्यादा है। पिछले मॉडल की तुलना में नया मैकबुक एयर 50 प्रतिशत पतले बेजल के साथ आता है। ऐप्पल ने MacBook Air में ज्यादा बास के साथ स्टीरियो स्पीकर और तीन-Mic Array दिया गया है। बायीं तरफ आपको यूएसबी टाइप-सी थंडरबोल्ट 3 पोर्ट हैं जो पावर, यूएसबी, थंडरबोल्ट कनेक्टिविटी, एचडीएमआई, वीजीए, डिस्प्लेपोर्ट और ईजीपीयू कनेक्टिविटी सपोर्ट शामलि है।

डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से पर 720p FaceTime एचडी कैमरा और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11एसी और ब्लूटूथ वर्जन4.2 है। मैकबुक एयर 50.3Wh बैटरी के साथ आता है जो वायरलेस वेब ब्राउजिंग पर 12 घंटे, iTunes मूवी प्लेबैक पर 13 घंटे और 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देता है। MacBook Air की मोटाई 15.6 मिलीमीटर और यह पिछले मॉडल की तुलना में 10 प्रतिशत पतला है। इसका वजन 1.25 किलोग्राम है। याद करा दें कि पिछले मॉडल का वजन 1.34 किलोग्राम है
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.