Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Mac Studio का M5 Max के साथ प्राइस 2,79,000 रुपये का है। इस डेस्कटॉप का अधिक पावरफुल M5 Ultra के साथ प्राइस 6,29,900 रुपये है। Mac Mini का M6 प्रोसेसर के सााथ प्राइस 99,900 रुपये और M5 Pro के साथ 2,09,900 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2026 22:41 IST
ख़ास बातें
  • Mac Studio में M5 Max और नया M5 Ultra चिपसेट दिया गया है
  • Mac Mini को M5 Pro और नए M6 सिलिकॉन के साथ कन्फिगर किया जा सकता है
  • इन डेस्कटॉप के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं

इन डेस्कटॉप में ग्राफिक्स का बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा

Photo Credit: Apple

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने मंगलवार को भारत में Mac Studio और Mac Mini के नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। Mac Studio में M5 Max और नए M5 Ultra चिपसेट के साथ है।  Mac Mini को M5 Pro और नए  M6 सिलिकॉन के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। एपल ने बताया है कि इन डेस्कटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। 

नए Mac Studio और Mac Mini का प्राइस

Mac Studio का M5 Max के साथ प्राइस 2,79,000 रुपये का है। इस डेस्कटॉप का अधिक पावरफुल M5 Ultra के साथ प्राइस 6,29,900 रुपये है। एजुकेशन प्लान के तहत, इन डेस्कटॉप का प्राइस क्रमशः 2,56,900 रुपये और 5,84,900 रुपये का होगा। Mac Mini का M6 प्रोसेसर के सााथ प्राइस 99,900 रुपये और M5 Pro के साथ 2,09,900 रुपये का है। एजुकेशन प्लान के तहत, इस डेस्कटॉप का प्राइस 88,990 रुपये और 1,97,900 रुपये का होगा। इन चारों मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 

नए Mac Studio के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस डेस्कटॉप का M5 सिलिकॉन वाले मॉडल में कॉम्पैक्ट डिजाइन को बरकरार रखते हुए परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है। एपल ने बताया है कि यह डेस्कटॉप 4.3 गुणा तेज AI परफॉर्मेंस और 1.8 गुणा तेज ग्राफिक्स का परफॉर्मेंस देता है। Mac Studio के M5 Max वेरिएंट को 128 GB तक यूनिफाइड मेमोरी के साथ उपलब्ध कराया गया है। एपल का दावा है कि यह डेस्कटॉप अनकम्प्रेस़्ड 8K वीडियो फुटेज और कई वीडियो स्ट्रीम्स को मैनेज कर सकता है। 

Advertisement

Mac Studio के M5 Ultra वाले वर्जन को 512 GB की यूनिफाइड मेमोरी के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। एपल का दावा है कि यह AI का 4.3 गुणा फास्ट परफॉरमेंस और 1.8 गुणा तक फास्ट ग्राफिक्स की पेशकश करता है। इस चिपसेट को हेवी वीडियो और AI वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किया गया है। Mac Studio के दोनों वर्जन MacOS 27 पर चलते हैं। 

नए Mac Mini के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

इस डेस्कटॉप के M6 चिप वाले वर्जन में 12-कोर CPU और 12-कोर GPU दिया गया है। यह Mac Mini के M4 वाले वर्जन की तुलना में चार गुणा फास्ट AI परफॉर्मेंस और दो गुणा फास्ट ग्राफिक्स की पेशकश करता है। Mac Mini के M5 Pro वाले वर्जन को 18-कोर CPU और 20-कोर GPU के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। यह डेस्कटॉप 64 GB तक यूनिफाइड मेमोरी को सपोर्ट करता है। 

Advertisement

Mac Mini के दोनों वेरिएंट में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB-C पोर्ट और हेडफोन जैक हैं। इसके रियर में HDMI, Ethernet और तीन Thunderbolt पोर्ट दिए गए हैं। इस डेस्कटॉप के M6 वाले मॉडल में Thunderbolt 4 और M5 Pro वेरिएंट में Thunderbolt 5 दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.