नए MacBook Pro में 72.4 Wh बैटरी 96 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। एपल का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक की वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध करा सकता है
इस लैपटॉप में 72.4 Wh बैटरी 96 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है
Photo Credit: Apple
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने भारत में मंगलवार को MacBook Pro का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में कंपनी का M6 चिपसेट और 12-कोर CPU है। नए MacBook Pro में 14.2 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में Center Stage के साथ 12 मेगापिक्सल का वेबकैम है। नए MacBook Pro में 72.4 Wh बैटरी 96 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें कंपनी का बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है।
नए MacBook Pro का प्राइस
इस लैपटॉप के 14 इंच के डिस्प्ले और M6 चिप वाले वेरिएंट का प्राइस 2,39,900 रुपये का है। नए MacBook Pro क इस वेरिएंट में 16 GB की यूनिफाइड मेमोरी और 1 TB की स्टोरेज है। इस वेरिएंट के लिए 24,000 रुपये के प्रीमियम का भुगतान कर यूजर्स को यूनिफाइड मेमोरी को 24 GB और 48,000 रुपये के अतिरिक्त भुगतान पर यूनिफाइड मेमोरी को 32 GB तक बढ़ाने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा एपल ने 60,000 रुपये और 1,80,000 रुपये के प्रीमियम पर स्टोरेज को क्रमशः 2 TB और 4 TB तक बढ़ाने का विकल्प दिया है।
नए MacBook Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस लैपटॉप में 14.2 इंच Liquid Retina XDR OLED डिस्प्ले (3,024 x 1,964 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 254 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। नए MacBook Pro में एपल का M6 चिप दिया गया है। इस चिप में 12-कोर CPU कॉम्प्लेक्स है। इसमें डुअल 16-कोर Neural Engine भी है। एपल का दावा है कि यह चिपसेट पिछले वर्जन की तुलना में 2x तक पीक कम्प्यूट की पेशकश करता है।
नए MacBook Pro में Center Stage के साथ 12 मेगापिक्सल का वेबकैम दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, तीन Thunderbolt पोर्ट्स, MagSafe पोर्ट, HDMI पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इसमें एपल का बैकलिट कीबोर्ड भी है। नए MacBook Pro में 72.4 Wh बैटरी 96 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। एपल का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक की वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध करा सकता है। नए MacBook Pro का साइज 312.6 x 221.2 x 15.5 mm और भार लगभग 1.55 किलोग्राम का है।
137921
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।