Amazon और Flipkart पर सस्ते में मिल रहे हैं लैपटॉप

अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों ई-कॉमर्स साइट पर 'बैक टू कॉलेज' लैपटॉप सेल का आयोजन किया जा रहा है। इन दोनों बड़ी ई-कॉमर्स साइट पर सस्ते में लैपटॉप खरीदे जा सकते हैं। दोनों साइट अलग-अलग डील, एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प दे रही हैं।

Amazon और Flipkart पर सस्ते में मिल रहे हैं लैपटॉप
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों ई-कॉमर्स साइट पर 'बैक टू कॉलेज' लैपटॉप सेल का आयोजन किया जा रहा है। इन दोनों बड़ी ई-कॉमर्स साइट पर सस्ते में लैपटॉप खरीदे जा सकते हैं। दोनों साइट अलग-अलग डील, एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प दे रही हैं। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद कई ब्रांड के लैपटॉप पर छात्रों के लिए ऑफर मिल रहे हैं।

अमेज़न इंडिया ने लेनोवो, एचपी, डेल और कई दूसरे ब्रांड के इंटेल लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहे हैं और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मौज़ूद है। ई-कॉमर्स साइट ने इन लैपटॉप को अलग-अलग कैटेगरी में भी बांट दिया है जैसे कि ह्यूमनिटीज़ एंड कॉमर्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल स्टडीज़, एमबीए, डिज़ाइन एंड आर्किटेक्चर और गेमिंग।

कीमत की बात करें तो लिस्ट किया गया सबसे सस्ता लैपटॉप है लेनोवो आइडियापैड 15.6 इंच लैपटॉप जो कि ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है और 18,990 रुपये में उपलब्ध है। अमेज़न, पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा 4,990 रुपये में मिलने वाली अतिरिक्त दो साल की वारंटी भी 1,499 रुपये में ली जा सकती है।

वहीं बात करें फ्लिपकार्ट की तो, यहरां मंगलवार से ही बैक टू कॉलेज सेल का आयोजन किया गया है जो 18 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगी। ई-कॉमर्स साइट एचपी इम्प्रिंट कोर आई3 छठवीं जेनरेशन विंडोज़ 10 होम रनिंग लैपटॉप को 35,964 रुपये में बेच रही है। इसके अलावा 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी है। आईसीआईसीआई और सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 36 महीनों के लिए 999 रुपये प्रतिमाह की ईएमआई पर इस लैपटॉप को खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट ने कीमत के हिसाब से लैपटॉप को अलग-अलग सेक्शन में रखा है। बजट लैपटॉप की कीमत कम से कम 9,999 रुपये से शुरू होती है। इनमें एसर, आईबॉल और लावा के लैपटॉप शामिल हैं, इनमें से कुछ पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 लैपटॉप की कीमत में कटौती की गई है। इसके अलावा 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी है। गेमिंग लैपटॉप जैसे एचपी, डेल और लेनोवो पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। फ्लिपकार्ट पर मिल रहीं सभी लैपटॉप डील यहां देखी जा सकती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »