Mi True Wireless Earphones Air 2 Pro लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Mi True Wireless Earphones Air 2 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है और यह 35dB तक नॉइस कैंसिलेशन और 28 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक के साथ चार्जिंग केस से लैस है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2020 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Mi True Wireless Earphones Air 2 Pro में 12mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए हैं
  • मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन एयर 2 प्रो की सेल 15 अक्टूबर को शुरू होगी
  • मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन एयर 2 प्रो में दिया गया है ब्लैक कलर ऑप्शन

Mi True Wireless Earphones Air 2 Pro का डिज़ाइन AirPods Pro की तरह है

Mi True Wireless Earphones Air 2 Pro को Xiaomi के लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट के रूप में पेश कर दिया गया है। Air 2 Pro TWS ईयरबड्स को चीन में लॉन्च किया गया है और यह 35dB तक नॉइस कैंसिलेशन और 28 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक के साथ चार्जिंग केस से लैस है। मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन एयर 2 प्रो 12mm डायनमिक ड्राइवर्स और LCP लिक्विड क्रिस्टल कंपोजिट डायफ्राम के साथ आते हैं। यह ईयरबड्स AirPods Pro जैसे डिज़ाइन के साथ आते हैं, लेकिन इनमें ब्लैक कलर ऑप्शन पेश किया गया है।
 

Mi True Wireless Earphones Air 2 Pro price, sale

नए Mi True Wireless Earphones Air 2 Pro की कीमत चीन में CNY 699 (लगभग 7,600 रुपये) है। इन ईयरबड्स के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहे हैं, जबकि इनकी सेल Mi.com के माध्यम से 15 अक्टूबर को शुरू होगी। जैसे कि हमने बताया इन ईयरफोन में आपको ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

Mi True Wireless Earphones Air 2 Pro features

स्पेसिफिकेशन व फीचर्स की बात करें, तो मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन एयर 2 प्रो में 35dB हाईब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए 3 माइक और एक नया ट्रांसपेरेंट मोड भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए और स्टूडियो क्वालिटी साउंड के लिए 12mm LCP लिक्विड क्रिस्टल लार्ज डायनमिक कॉइल दिया गया है।

मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन एयर 2 प्रो चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देते हैं। कंपनी का दावा है कि यह ईयरबड्स ANC ऑफ पर लगभग 7 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और वायर्ड चार्जिंग के द्वारा यह 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं। इसके अलावा यह ईयरफोन 10 मीटर की दूरी तक ऑपरेट किए जा सकते हैं, वहीं कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

नए मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन एयर 2 प्रो का भारत महज 60 ग्राम है और यह चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट करते हैं। Xiaomi का कहना है कि वायर्ड चार्जिंग के साथ 10 मिनट में यह ईयरफोन 90 मिनट्स तक का म्यूज़िक प्लेबैक दे सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.