Xiaomi का Mi True Wireless Earphones 2 भारत में हो सकता है लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Xiaomi India के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्वीट के जरिए एक टीज़र साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि 8 मई को Mi 10 के साथ एक नया शाओमी प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 5 मई 2020 19:03 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने टीज़र के जारी कर दी नए प्रोडक्ट की जानकारी
  • नया प्रोडक्ट Mi True Wireless Earphones 2 हो सकता है
  • 8 मई को भारत में मी 10 के साथ लॉन्च हो सकता हैं ईयरफोन

8 मई को लॉन्च होगा Mi 10

Xiaomi भारत में कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स बेचती है, जिसमें स्मार्टफोन, टेलीविज़न, ऑडियो प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रिमर तक शामिल हैं। इसके साथ ही कई अन्य पर्सनल ऑडियो प्रोडक्ट्स भी कंपनी की प्रोडक्ट लिस्ट में शामिल हैं, एक प्रोडक्ट लम्बे समय से गायब है और वो है True Wireless ईयरफोन्स। शाओमी ने हाल ही मे नए ट्रू वायरलेस ईयरफोन के लॉन्च को लेकर जानकारी साझा की है। माना जा रहा है कि यह नए Mi True Wireless Earphones 2 हो सकते हैं, जो कि 8 मई को Mi 10 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हो।

Xiaomi India के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्वीट के जरिए एक टीज़र साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि 8 मई को Mi 10 के साथ एक नया शाओमी प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा। इस ट्वीट के साथ एक शॉर्ट वीडियो साझा किया गया है, जिसमें True wireless earphones की झलक देखने को मिली है। वीडियो में दिखा प्रोडक्ट हाल ही में लॉन्च हुए Mi True Wireless Earphones 2 से काफी मेल खाता है, तो इससे इशारा मिलता है कि शाओमी आखिरकार यह नए ईयरफोन भारत में भी लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

आपको बता दें, ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 ग्लोबल मार्केट में इसी साल मार्च में लॉन्च हुए हैं। लॉन्च के वक्त इनकी कीमत EUR 80 (लगभग 6,600 रुपये) थी। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसकी भारतीय कीमत थोड़ी कम होगी, क्योंकि शाओमी इस प्रोडक्ट के साथ अपने प्रतिद्वंदी Realme को टक्कर देगी। Realme Buds Air की बात करें, तो इसकी भारतीय कीमत महज 3,999 रुपये है। तो ऐसे में शाओमी भी अपने ईयरफोन की कीमत इस लिहाज़ से कम रख सकती है।

इस इयरफोन में AirPods के फीचर्स मौजूद हैं, इस इयरपीस को आउटर-ईयर फिट के साथ डिज़ाइन किया गया है और इसमें 14.2 एमएम के ड्राइवर्स मौजूद हैं।
Advertisement

शाओमी 8 मई को एक ऑनलाइन इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट का मुख्य आकर्षण है मी 10 स्मार्टफोन। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  11. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.