शाओमी ने लॉन्च की फोल्ड होने वाली इलेक्ट्रिक बाइक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 जून 2016 15:27 IST
शाओमी ने चीन में आयोजित एक इवेंट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइसिकिल पेश कर दी है। शाओमी द्वारा जारी किए टीज़र के बाद इस क्यूआई इलेक्ट्रॉनिक फोल्डिंग बाइक 'एमआई स्मार्ट बाइक' कहा जा रहा था। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) रखी है।

लॉन्च इवेंट में शाओमी ने जोर देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक 'स्मार्टफोन कंपनी' नहीं बल्कि एक 'टेक्नोलॉजी कंपनी' है। चीनी कंपनी पहले ही स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल, इंटरनेट-कनेक्टेड एयरर और वाटर प्यूरिफायर, टीवी (एमआई टीवी सीरीज), यीलाइट बेडसाइड लैंप, एमआई पावर बैंक, एमआई वाई-फाई नैनो वायरलेस रूटर, वाईआई एक्शन कैमरा, एमआई रेनबो 5 एए बैटरी और टू-व्हील्ड सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर के साथ कई और प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।
Advertisement

लेटेस्ट क्यूआईसाइकिल (बाइसकिल) को कार्बन फाइबर से बना गया है और इसमें कई सारे सेंसर मौजूद हैं। इस साइकिल का वजन 7 किलोग्राम है। चीनी कंपनी ने इस साइकिल की तारीफ करते हुए कहा कि इसे रेड डॉट डिज़ाइन अवार्ड 2016 से नवाज़ा गया है। शाओमी का दावा है कि चूंकि क्यूआईसाइकिल फोल्डेबल है इसलिए इसे कार में फोल्ड करके बहुत कम जगह में रखा जा सकता है।

इस साइकिल को पेश करते समय, शाओमी ने कहा कि ''क्यूसाइकिल कोई साधारण बाइसकिल नहीं है''। इस इलेक्ट्रिक फोल्डिंग बाइक में एक इंटिग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो इसे आगे बढ़ाने में मदद करती है। क्यूआईसाइकिल में 250वॉट 36वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है और चालक को पेडल-पावर देने के लिए यह टॉरक्यू मेज़रमेंट मेथड (टीएमएम) रका इस्तेमाल करती है।
Advertisement
 

इस साइकिल में पैनासोनिक 18650 एमएएच की बैटरी दी गई है जिससे साइकिल को 45 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने आगे बताया कि क्यूसाइकिल बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) के साथ आती है जो एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जिससे रीचार्जेबल बैटरी को मैनेज किया जा सकता है और यह इसके सेफ ऑपरेटिंग एरिया के बाहर इसे ऑपरेट करने से सुरक्षा देता है। इसके साथ ही यह सिस्टम स्टेट मॉनीटरिंग, सैकेंडरी डाटा कैलकुलेशन, डाटा रिपोर्टिंग और एनवायरोमेंट को कंट्रोल करने जैसे काम करता है।
Advertisement

शाओमी ने खुलासा किया कि क्यूआईसाइकिल को बैटरी खत्म होने के बाद भी शिमानो गियर शिफ्टर की मदद से पैडल किया जा सकता है। चीनी कंपनी ने पुष्टि की कि क्यूआई साइकिल फिटनेस से जुड़े पैरामीटर जैसे कैलरी बर्न होना, तय की गई दूरी और साइकिल चलाने की गति को माप सकता है। शाओमी ने फिलहाल इस साइकिल के चीन से बाहर लॉन्च होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.