शाओमी 23 जून को लॉन्च करेगी एमआई बाइक

शाओमी 23 जून को लॉन्च करेगी एमआई बाइक
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी ने स्मार्टफोन के साथ-साथ कई दूसरे प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं। कंपनी लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। पिछले महीने ही शाओमी ने बजट दाम में एमआई ड्रोन लॉन्च किया था। अब एक नए टीज़र से पता चला है कि शाओमी अब एमआई बाइक लॉन्च कर सकती है।

जी हां, सही सुना आपने! शाओमी द्वारा जारी किए गए दो नए टीज़र से नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग का पता चला है। इस प्रोडक्ट को शाओमी एमआई स्मार्ट बाइक कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि 23 जून को होने वाले एक आधिकारिक इवेंट में शाओमी एमआई बाइक को लॉन्च किया जा सकता है।

पहले टीज़र में एक बाइक के हैंडल को दिखाया गया है जिसमें एक रेड लाइट लगी है जो कम रोशनी की स्थिति में बाइक चलाने में काम आएगी। इसके साथ ही इस टीज़र में टायर की भी एक झलक देखी जा सकती है।
 

दूसरे टीज़र में एक डिजिटल स्क्रीन को देखा जा सकता है जो एमआई बाइक के हैंडल के ऊपर की तरफ है। यह उस डिस्प्ले की तरह है जिसमें जरूरी डाटा जैसे दूरी, स्पीड, समय और बैटरी इंडीकेटर दिखेंगे। शाओमी एमआई बाइक को लेकर फिलहाल कोई और जानकारी कंपनी द्वारा साझा नहीं की गई है। इस स्क्रीन में एक इंटिग्रेटेड कम्प्यूटर हो सकता है जो इसे स्मार्ट बाइक बनाएगा। ऐसा लगता है कि इसे यू़ज़र के फोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi, xiaomi bike, xiaomi mi bike
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »