शाओमी ने लॉन्च किया नया मी कार एयर प्यूरिफायर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2016 13:36 IST
चीनी मोबाइल निर्माता शाओमी ने बहुत समय पहले नॉन-मोबइल प्रोडक्ट बनाने की शुरुाआत की थी। कंपनी अपने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म मीजिया और अपने पार्टनर के साथ सब-ब्रांड मी ईकोसिस्टम के तहत ये प्रोडक्ट बनाती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर कुकर और जैकेटट तक शाओमी ने एयर प्यूरिफायर समेत कई ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। अब, कंपनी ने चीन में एक नया कॉम्पेक्ट एयर प्यूरिफायर लॉन्च कर दिया है- मी कार एयर प्यूरिफायर। इसे एक कार में रखकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 449 चीनी युआन (करीब 4,400 रुपये) है और यह 27 दिसंबर से चीन में मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शाओमी ने एक नए एंटी फॉग और हेज़ एयर मास्क भी पेश किया जिसकी कीमत 69 चीनी युआन (करीब 675 रुपये) है।

गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी के सीईओ ली जून ने नया कॉम्पेक्ट एयर प्यूरिफायर लॉन्च करने के लिए मी एयर प्यूरिफायर प्रो और मी एयर प्यूरिफायर 2 की सफलता को बताया है। चीन के लोग अपने सफर के दौरान भी इन पोर्टेबल प्यूरिफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं। सर्दी के पास आने और चीन की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही लोग तेजी से हवा को साफ करने वाले डिवाइस को अपना रहे हैं। हालांकि, शाओमी के सीईओ ने बताया कि कंपनी के इंजीनियरों ने ऐसी तकनीक खोजी जो ज्यादा पोर्टबल हो सकती है और इससे मी कार एयर प्यूरिफायर का जन्म हुआ। डिज़ाइन के बारे में बात करें तो मी कार एयर प्यूरिफायर थोड़ा बहुत शाओमी के पिछले एयर प्यूरिफायर की तरह दिखता है लेकिन यह एक कॉम्पेक्ट शेल ज्यादा है।

शाओमी मी कार एयर प्यूरिफायर में पीएम2.5 पर्टिकुलेट के लिए एक फिल्टर है। यह प्रति घंटे 60 क्यूबिक मीटर के सीएडीआर (क्लीन एयर डिलिवरी रेट) देता है जो कि एक कार की हवा को 3 से 7 मिनट में साफ करने में सक्षम है।  इसमें एक टू-व्हीलर मिरर फैन सर्कुलेशन सिस्टम है जिससे हर तरफ की हवा साफ होती है। इसमें एक साइलेंट मोड भी है यानी अगर आप कार में हैं तो कार में इसके इस्तेमाल के समय आप फोन पर भी बात कर सकते हैं। इसमें एक हेडरेस्ट स्ट्रैप भी है।

इसके अलावा, शाओमी ने अपने नए एंटी-पॉल्यूशन एयर मास्क बेचना भी शुरू कर दिया है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसे 99.8 प्रतिशत तक धूल कण खत्म कर सकता है। नया एंटी फॉग और हेज़ मास्क की कीमत 69 चीनी युआन (करीब 675 रुपये होगी)।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.