शाओमी ने भारत में लॉन्च किया 10000 एमएएच का नया पावरबैंक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2016 15:12 IST
शाओमी ने भारत में 10000 एमएएच वाला अपना नया मी पावरबैंक प्रो लॉन्च कर दिया है। 10000 एमएएच मी पावरबैंक की कीमत 1,999 रुपये है। भारत में इसकी बिक्री 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली दीवाली सेल में शुरू होगी। मी पावरबैंक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

10000 एमएएच वाला यह पावरबैंक इसी साल चीन में लॉन्च हुआ था। डिजाइन के लिहाज से यह दिखने में अन्य मी पावरबैंक जैसा ही है। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। जिससे 18 वाट के चार्जर से यह पावर बैंक सिर्फ 3.5 घंटे में ही फुल चार्ज हो जाता है।
Advertisement

10000 एमएएच के इस पावरबैंक में एक यूएसबी पोर्ट है जो डिवाइस को चार्ज करने के दौरान फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा मी पावरबैंक प्रो में चार एलईडी लाइट दी गई हैं जिससे बैटरी लेवल पता चलता है और एक पावर बटन भी है। यह पावरबैंक सिर्फ 12.58 मिलीमीटर पतला है और इसका वज़न 223 ग्राम है। शाओमी का यह पावरबैंक एल्युमिनियम अलॉय बॉडी का बना है और सर्किट प्रोटेक्शन के लिए नौ लेयर के साथ आता है।

यह पावरबैंक टू-वे फास्ट चार्जिंग और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट के साथ आता है। शाओमी के इस पावरबैंक का डाइमेंशन 128.5 x 75 x 12.6 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mi powerbank, Xiaomi powerbank pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.