शाओमी का यह डिवाइस दिलाएगा मच्छरों से मुक्ति

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 जुलाई 2016 10:56 IST
ख़ास बातें
  • लेईको ने एकट्वीट कर ओपन सेल के बारे में जानकारी दी
  • यह फोन फ्लिपकार्ट और लेमॉल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • लेईको ले 2 को पिछले महीने ही भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
चीन की कंपनी शाओमी ने स्मार्टफोन, टैबलेट और मोबाइल एक्सेसरी के अलावा भी कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। शाओमी ने मी प्रेशर कुकर, मी ड्रोन, मी प्यूरिफायर से लेकर हाल ही में बाइक भी लॉन्च की है। अब कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में एक और प्रोडक्ट शामिल किया है। शाओमी ने चीन में मी ईकोसिस्टम (मीजिया) के तहत एक मच्छरों को दूर भगाने वाला एक डिवाइस लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत 29 चीनी युआन (करीब 300 रुपये) है और यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया माइक्रो यूएसबी स्लॉट। इसके साथ ही इसे ऐसी जगह पर पावर बैंक से कनेक्ट किया जा सकता है जहां बिजली सप्लाई ना हो। यह डिवाइस छोटा सा है और इसका डाइमेंशन 46.8 मिलीमीटर x 20.5 मिलीमीटर है। इस डिवाइस का वज़न 25 ग्राम है। शाओमी का यह मी इलेक्ट्रिक रिपेलेन्ट पोर्टेबल है।
 

इस डिवाइस में पीटीसी लो-वोल्टेज थर्मोस्टेट का इस्तेमाल किया गया है और यह डस्ट-प्रूफ है। शाओमी का कहना है कि 10,000 एमएएच का एक पावर बैंक इस डिवाइस को लगातार 15.7 घंटे तक चार्ज कर सकता है। जबकि 20,000 एमएएच पावर बैंक से इस 28.2 घंटे तक चार्ज किया जा सकता है।

इस डिवाइस को 90 डिग्री पर खोला जा सकता है और इसके अंदर मैट लगाई जा सकती है। एक बार मैट लगाने के बाद बिजली से कनेक्ट होने पर इंडीकेटर जलता है और यह डिवाइस काम करना शुरू कर देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi device, Xiaomi mosquito repellent
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.