Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mi 18W Dual Port Charger और Precision Screwdriver Kit

Xiaomi Precision Screwdriver Kit क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट के तौर पर लिस्ट किया गया है, जिसकी कीमत 999 रुपये है। इस किट की डिलिवरी 1 जुलाई से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 मई 2020 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 18W Dual Port Charger का एक मात्र कलर वेरिएंट
  • मी फास्ट चार्जर में दिए गए हैं दो पोर्ट
  • Xiaomi Precision Screwdriver Kit में 24 बिट्स मौजूद

Xiaomi Mi 18W Dual Port Charger फास्ट चार्जिंग के लिए बेहतरीन विकल्प

Xiaomi India दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। ये हैं Mi 18W Dual Port Charger और Xiaomi Precision Screwdriver Kit। मी 18 वॉट डुअल पोर्ट चार्जर की सेल भारत में Mi store पर शुरू हो चुकी है, वहीं शाओमी प्रीसिजन स्क्रूड्राइवर किट को क्राउडफंडिंग आइटम के तौर पर लिस्ट किया गया है, इच्छुक ग्राहक के लिए इसकी डिलिवरी जुलाई में शुरू की जाएगी। मी 18 वॉट डुअल पोर्ट चार्जर, जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह दो यूएसबी पोर्ट्स के साथ आएगा, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
 

Mi 18W Dual Port Charger, Xiaomi Precision Screwdriver Kit: Price in India

मी 18 वॉट डुअल पोर्ट चार्जर Mi store पर 599 रुपये में लिस्ट है। जैसा कि हमने पहले बताया, Mi 18W Dual Port Charger की सेल शुरू हो चुकी है और ऑर्डर के दो हफ्तों के अंदर इसकी डिलिवरी आप तक कर दी जाएगी। दूसरी तरफ, Xiaomi Precision Screwdriver Kit क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट के तौर पर लिस्ट किया गया है, जिसकी कीमत 999 रुपये है। इस किट की डिलिवरी 1 जुलाई से शुरू की जाएगी।
 

Mi 18W Dual Port Charger, Xiaomi Precision Screwdriver Kit: Specifications, features

मी 18 वॉट डुअल पोर्ट चार्जर पॉलीकार्बोनेट से बना है और यह आपको सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध होगा। यह सिंगल यूएसबी पोर्ट के साथ 5V-3A/9V-2A/12V-1.5A तक चार्ज कर सकता है। वहीं डुअल आउटपुट 5V-3.6A (18W maximum) तक कर सकते हैं। इसमें दो पिंग प्लग के साथ स्लिक और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन दिया गया है। शाओमी इंडिया के ट्वीट के मुताबिक, यह BIS सर्टिफिकेशन, 380वी सर्ज़ प्रोटेक्शन और क्वालकॉम क्विक चार्जर 3.0 क्षमता से युक्त है।

शाओमी प्रीसिजन स्क्रूड्राइवर किट 24 एंटी-रस्ट प्रीसिजन बिट्स के साथ आता है, जिसमें PH000, PH00, PH0, PH1, SL1.5, P2, T2,T3 आदि शामिल हैं। यह बिट्स और स्क्रूड्राइवर को एक स्लिक एल्यूमीनियम कवर और मैगनेटिक स्टोरेज बॉक्स में स्टोर किया गया है। इसके अलावा स्क्रूड्राइवर भी एल्यूमीनियम और एंटी-स्लिप डिज़ाइन के साथ बना है। Xiaomi Precision Screwdriver Kit का साइज़ 168x67x17 एमएम है और भार 280 ग्राम।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  2. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  3. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  4. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  5. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  8. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  9. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  10. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  11. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  2. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  3. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  4. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  5. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  6. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  7. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  8. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  9. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  10. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.