Xiaomi ने लॉन्च किया 8000Pa सक्शन पावर वाला MIJIA रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत

MIJIA Robot Vacuum क्लीनर एंटी-एंटैंगलमेंट फीचर के साथ आता है जिससे यह डिवाइस के क्लीनिंग ब्रश में फंसे बालों को भी सुलझा सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2021 16:37 IST
ख़ास बातें
  • फिलहाल यह डिवाइस चीन में Xiaomi Mall में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है।
  • MIJIA Robot Vacuum की कीमत 2,299 युआन ( लगभग 27,000 रु) है।
  • MIJIA के वैक्यूम क्लीनर आमतौर पर पूरी तरह से ऑटोमैटिक होते हैं।

MIJIA Robot Vacuum क्लीनर में 8000Pa सक्शन पावर है और यह 5,200mAh की बैटरी की पावर से चलता है।

Xiaomi ने एक नया MIJIA Robot Vacuum लॉन्च किया है। यह अभी चीन में Xiaomi Mall में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को बेहतर क्लीनिंग एक्सपीरियंस देने के लिए यह नया मॉडल एक एंटी-एंटैंगलमेंट फीचर के साथ आता है। साथ ही इसमें ऐसे फीचर्स हैं जिनसे  यूजर अधिक सुविधा के साथ सफाई कर सकते हैं।
 

MIJIA Robot Vacuum Cleaner Price and Availability

MIJIA Robot Vacuum 2,299 युआन (लगभग 360 यूएस डॉलर या लगभग 27,000 रुपये) की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Xiaomi मॉल पर अभी यह 1,899 युआन (लगभग 300 यूएस डॉलर या लगभग 22,500 रुपये) के प्राइस पर क्राउडफंड किया जा रहा है।
 

MIJIA Robot Vacuum Cleaner Specifications

GizmoChina की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी टेक दिग्गज ने जो नया MIJIA Robot Vacuum क्लीनर लॉन्च किया है इसमें 8000Pa सक्शन पावर है और यह 5,200mAh की बैटरी की पावर से चलता है। इसके एंटी-एंटैंगलमेंट फीचर की बात करें तो नया रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर डिवाइस के क्लीनिंग ब्रश में फंसे बालों को भी सुलझा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MIJIA के वैक्यूम क्लीनर आमतौर पर पूरी तरह से ऑटोमैटिक होते हैं। इसमें यूजर को किसी तरह के ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि ये सारा काम खुद ही करते हैं। हां मगर, जब डस्ट बॉक्स को निकाल कर खाली करना होता है और साफ करना होता है तो तब यूजर की आवश्यकता होती है। 

हालांकि, अधिक इस्तेमाल से इसकी सफाई करने की क्षमता कम हो सकती है क्योंकि कुछ कचरा और बड़े गुच्छे वाले धूल के कण स्वीपिंग ब्रश में फंस जाते हैं। नया मॉडल इस तरह के कचरे को अपने आप साफ करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 450ml का डस्ट बॉक्स और 250ml का पानी का टैंक है। डिवाइस वाईफाई और बीएलई (ब्लूटूथ लो एनर्जी) ड्यूल मोड वायरलेस मॉड्यूल से भी लैस है।
Advertisement

यूजर हैंडसेट को रोबोट वैक्यूम क्लीनर के करीब लाकर भी इस डिवाइस को स्मार्टफ़ोन पर MIJIA ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.