घर का कोना-कोना साफ करने वाली Xiaomi MIJIA Dual Brush वायरलेस मोपिंग मशीन पेश, जानें स्पेसिफिकेशन

MIJIA ड्यूल-ब्रश वायरलेस मोपिंग मशीन एक नए ड्यूल-ब्रश डिजाइन पर बेस्ड है और रियल टाइम स्प्रे क्लीनिंग का सपोर्ट करती है। फ्रंट ब्रश फ्रंट की गंदगी को धोता है जबकि रियर ब्रश पीछे के दागों को हटाता है।

घर का कोना-कोना साफ करने वाली Xiaomi MIJIA Dual Brush वायरलेस मोपिंग मशीन पेश, जानें स्पेसिफिकेशन

Photo Credit: Xiaomi

इस डिवाइस को MIJIA ड्यूल-ब्रश वायरलेस मोपिंग मशीन कहा जाता है।

ख़ास बातें
  • इस डिवाइस को MIJIA ड्यूल-ब्रश वायरलेस मोपिंग मशीन कहा जाता है।
  • MIJIA ड्यूल-ब्रश वायरलेस मोपिंग मशीन एक नए ड्यूल-ब्रश डिजाइन पर बेस्ड है।
  • Xiaomi ने एक MIJIA ड्यूल ब्रश वायरलेस मोपिंग मशीन पेश की है।
विज्ञापन
Xiaomi ने एक MIJIA ड्यूल ब्रश वायरलेस मोपिंग मशीन पेश की है जो कि मैकेनिकल मोप सॉल्यूशन प्रदान करता है। इस डिवाइस को MIJIA ड्यूल-ब्रश वायरलेस मोपिंग मशीन कहा जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह डिवाइस किस प्रकार काम करती है और बेहतरीन क्लीनिंग प्रदान करती है।

MIJIA ड्यूल-ब्रश वायरलेस मोपिंग मशीन एक नए ड्यूल-ब्रश डिजाइन पर बेस्ड है और रियल टाइम स्प्रे क्लीनिंग का सपोर्ट करती है। फ्रंट ब्रश फ्रंट की गंदगी को धोता है जबकि रियर ब्रश पीछे के दागों को हटाता है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन क्लीनिंग मिलती है। मोटर की सेल्फ-ड्राइविंग ट्रैक्शन फोर्स फ्री क्लीनिंग के लिए स्मूथ पुश करने और पुलिंग में मदद करती है। वैसे तो मार्केट में स्वीपिंग और पोपिंग वाले ड्यूल फंक्शन रोबोट वैक्यूम क्लीनर इन दिनों काफी आम हैं, लेकिन अगर आपने किसी का इस्तेमाल किया है तो आप यह मानते होंगे कि ये वह सटीकता प्रदान नहीं करते हैं जो एक हैंडहेल्ड एमओपी प्रदान करता है। 
 

मोपिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन


इस डिवाइस में एक फ्रेमलेस डिजाइन दिया गया है। फ्रंट रोलर ब्रश दीवार के किनारों के साइज लेने के लिए डिफॉर्म कर सकता है, जिससे किनारों को ठीक प्रकार से साफ किया जा सके जहां फर्श दीवार से मिलता है। MIJIA मोपिंग मशीन इस्तेमाल के बाद इसे क्लीन रखने के लिए रियल टाइम में रोलर ब्रश को साफ पानी से साफ कर सकती है। इसके अलावा सफाई होने के बाद सभी यूजर्स को ब्रश को बेस पर वापस रखना है और मैनुअली हैंड क्लीनिंग के लिए एक बटन के साथ ऑक्सिलियरी क्लिनिंग ऑन करनी है, रोलर ब्रश की क्लिनिंग फ्रीक्वेंसी को कम करना और इसे देखभाल करने के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाना है।

इस डिवाइस का पानी जब खाली होता है या गंदगी ज्यादा हो जाती है तो यह ऑटोमैटिकली बंद हो जाता है। समय पर क्लिनिंग करने के लिए रिमाइंड करने के लिए बजर साउंड आता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो MIJIA ड्यूल ब्रश वायरलेस मोपिंग मशीन में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होकर 35 मिनट तक चल सकती है। इसमें बिल्ट-इन 420 मिली वाटर प्यूरीफिकेशन टैंक और 200 मिली सीवेज टैंक दिया गया है।
 

MIJIA मोपिंग मशीन की कीमत


कीमत की बात की जाए तो MIJIA मोपिंग मशीन की क्राउडफंडिंग कीमत 899 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 10,770  रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह 20 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से बिक्री के लिए तैयार होगा। वहीं इसकीी वास्तविक कीमत 999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 11,968 रुपये होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »