Redmi Soundbar जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

रेडमी द्वारा रिलीज़ की गई तस्वीर में Redmi Soundbar सिंगल ब्लैक कलर में दिखा है, जिसमे मैट-फिनिशिंग दी गई है।

विज्ञापन
वीर अर्जुन सिंह, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Soundbar में मिलेगा 30 वॉट आउटपुट
  • वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इस साउंडबार में मिलेगा ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट
  • वायर्ड कनेक्शन के लिए S/PDIF और Aux पोर्ट शामिल होंगे

मई में Redmi soundbar को चीन में लॉन्च किया गया था

Redmi जल्द ही भारत में अपना पहला साउंडबार लॉन्च करने वाला है, यह दावा लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया है। माना जा रहा है कि यह वही साउंडबार होगा जिसे Xiaomi सब-ब्रांड द्वारा इस साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। रेडमी भारत में लगातार अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करती जा रही है, हाल ही में कंपनी ने दो ईयरफोन भारत में लॉन्च किए हैं। साउंडबार के भारत में लॉन्च होने के साथ अंगाजा लगाया जा सकता है कि रेडमी जल्द ही भारत में स्मार्ट टीवी A सीरीज़ को भी लेकर आए, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।  

Redmi के नए साउंडबार के आगामन की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर ईशान अग्रवाल का हवाला देते हुए 91mobiles की रिपोर्ट में दी गई थी। हालांकि, रिपोर्ट में लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, अकटले लगाई जा रही है कि इस साउंडबार को आगामी फेस्टिव सीज़न के दौरान लॉन्च किा जा सकता है। लेकिन Amazon और Flipkart दोनों ही वेबसाइट पर इस प्रोडक्ट का किसी भी प्रकार का उल्लेख नहीं किया गया है।
Advertisement
 

Redmi Soundbar price and specifications

रेडमी साउंडबार किफायती साउंडबार होगा। इसे चीन में CNY 199 (लगभग 2,100 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह भारतीय बाजार में किफायती साउंडबार्स के लिए एक विकल्प लेकर आएगा।

रेडमी द्वारा रिलीज़ की गई तस्वीर में यह साउंडबार सिंगल ब्लैक कलर में दिखा है, जिसमे मैट-फिनिशिंग दी गई है। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, साउंडबार में दो 45x 80mm फुल-रेंज स्पीकर होंगे, जो कि 30 वॉट टोटल आउटपुट डिलिवर करेंगे। वहीं, साउंडबार का डायमेंशन 78cmx6.4cmx6.3cm है, जिसका बार 1.5 किलोग्राम है। इस साउंडबार में वायर्ड कनेक्शन के लिए S/PDIF और Aux पोर्ट शामिल होंगे, इसके साथ ही वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट भी मौजूद होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi soundbar, budget soundbar, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  3. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  4. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  7. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  8. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  9. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  10. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.