105 इंच साइज 5K डिस्प्ले ला रही ViewSonic! जानें कैसे होंगे फीचर्स

ये डिस्प्ले, व्यूबोर्ड मायव्यूबोर्ड नामक फीचर के साथ आने वाले हैं जिनमें इंटरेक्टिव टूल मौजदू होंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2023 10:29 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इसे इंटीग्रेटेड सिस्टम यूरोप (ISE) 2023 में पेश करने वाली है।
  • यह इवेंट 31 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा जो कि स्पेन में आयोजित होने वाला है
  • पहली बार किसी कंपनी की ओर से 105 इंच साइज का डिस्प्ले पेश किया जा रहा है

ये डिस्प्ले, व्यूबोर्ड मायव्यूबोर्ड नामक फीचर के साथ आने वाले हैं जिनमें इंटरेक्टिव टूल मौजदू होंगे।

ViewSonic, विजुअल सॉल्यूशन उपलब्ध करवाने वाली प्रमुख ग्लोबल ब्रैंड, जल्द ही अपना 105 इंच साइज का डिस्प्ले पेश करने वाली है जो कि एक 5K डिस्प्ले होगा। कंपनी इसे इंटीग्रेटेड सिस्टम यूरोप (ISE) 2023 में पेश करने वाली है। यह इवेंट 31 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा जो कि स्पेन में आयोजित होने वाला है। इस डिस्प्ले को वर्कप्लेस सॉल्यूशन प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यानि कि ऑफिसेज आदि में जहां कॉन्फ्रेंस वैगरह के लिए बड़ी स्क्रीन की जरूरत होती है, उसके लिए इसे काफी उपयोगी बताया जा रहा है। 

पहली बार ViewSonic कंपनी की ओर से 105 इंच साइज का डिस्प्ले पेश किया जा रहा है और वह भी 5K रिजॉल्यूशन के साथ। पीआर न्यूजवायर की रिपोर्ट के अनुसार, वर्कप्लेस सॉल्यूशन उपलब्ध करवाने वाली ब्रैंड इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए प्रेजेंटेशन डिस्प्ले के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा ब्रैंड दुनिया के कुछ सबसे बड़े डिस्प्ले भी बनाती है जिनमें ऑल इन वन एलईडी डिस्प्ले और ल्यूमिनस सुपीरियर सीरीज लैम्प फ्री प्रोजेक्टर भी शामिल हैं। ViewSonic के 105 इंच के डिस्प्ले में क्या खास फीचर्स होंगे, इसके बारे में भी एक नजर डाल लेते हैं। 
Advertisement

105 इंच का ये डिस्प्ले 21:9 रेश्यो वाली चौड़ी स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 5K रिजॉल्यूशन की क्लियरिटी होगी। इसके साथ ही कंपनी 86 इंच का 4K व्यू बोर्ड भी पेश करने जा रही है। इन डिस्प्ले डिवाइसेज की खास फीचर्स हैं कि इनमें पावरफुल मल्टीमीडिया साउंडबार होगा जिसमें क्रिस्टल क्लियर साउंड एक्सपीरियंस किया जा सकेगा और यह कम्यूनिकेशन को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। वर्कप्लेस मीटिंग्स आदि के लिए यह काफी उपयोगी सिद्ध होगा, ऐसा कहा जा रहा है। 

ये डिस्प्ले, व्यूबोर्ड मायव्यूबोर्ड नामक फीचर के साथ आने वाले हैं जिनमें इंटरेक्टिव टूल मौजदू होंगे। साथ ही इनमें मल्टी टच रेस्पॉन्सिव टच स्क्रीन सपोर्ट दिया जाएगा। व्यूबोर्ड में यूजर्स को बोर्ड पर हाथ से लिखने का बेहतरीन अनुभव मिलने की बात कही गई है। इतना ही नहीं, इन व्यूबोर्ड पर एक बार में एक से ज्यादा लोग भी लिख सकेंगे। डिस्प्ले में आसान और जल्दी सेट किया जा सकने वाला प्रेजेंटेशन सेटअप दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी इनमें USB-C का सपोर्ट भी दे रही है। इसके अलावा ViewBoard Cast वायरलेस फीचर भी इनमें मौजूद होगा। myViewBoard Manager एप्लिकेशन के साथ इन्हें आईटी डिपार्टमेंट द्वारा आसानी से दूर बैठे हुए भी मैनेज किया जा सकेगा। इसकी कीमत के बारे में अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.