वायु प्रदूषण से बचने के उपाय: ये पौधे देंगे शुद्ध और फिल्टर की हुई हवा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 नवंबर 2016 18:09 IST
ख़ास बातें
  • एरेका पाम एक ऐसा पौधा है जो कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता है
  • जहरीली गैसों को कम करने के लिए कुछ पौधे बेहद काम आ सकते हैं
  • यह एक ऐसा पौधा है जो किसी भी परिस्थिति में फलता-फूलता है
दिवाली के बाद दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब है और हवा में घुली जहरीली गैसों के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। पूरे उत्तर भारत में धुंध की गहरी चादर है। दिल्ली समेत कई दूसरे शहरों में हवा बेहद खराब हो गई है। दिन-ब-दिन हालात खराब हो रहे हैं और देश के सभी शहरों में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनकर सामने खड़ा है। हमने आपको साफ-सुथरी हवा के लिए टेक्नोलॉजी के जरिए वायु प्रदूषण से बचने के उपाय बताए थे।

चाहें आप ऑफिस में हों या घर पर या कहीं और। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप हर समय वायु प्रदूषण से अपना बचाव कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी के बिना आप किस तरह आप खुद को वायु प्रदूषण से बचा सकते हैं।
Advertisement

हवा को फिल्टर करने वाले पौधे
जहरीली गैसों को कम करने के लिए कुछ पौधे बेहद काम आ सकते हैं। इन पौधों को एयर फिल्टरिंग प्लांट भी कहा जाता है। खुजली, जलन, लगातार जुकाम, एलर्जी और आंखों में जलन से बचाव में ये पौधे आपकी सहायता करेंगे। भारत में इस तरह के पौधों में एलो वेरा, लिली, स्नेक प्लांट (नाग पौधा), पाइन प्लांट (देवदार का पौधा) मनी प्लांट, अरीका पाम और इंग्लिश आइवी।
Advertisement

( दिल्ली में वायु प्रदूषण: ये हैं टेक्नोलॉजी के जरिए प्रदूषण से बचने के उपाय )

एरेका पाम
Advertisement
एरेका पाम एक ऐसा पौधा है जो कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता है। हर व्यक्ति के लिए इस तरह के एक पौधे की जरूरत होती है जिसकी ऊंचाई कंधे के बराबर होनी चाहिेए। इस पौधे की देखभाल के लिए पत्तियों को हर रोज साफ करना जरूरी है। इसके अलावा हर तीन-चार महीने में इनको बाहर रखने की भी जरूरत पड़ती है। हवा को फिल्टर कर उसे शुद्ध बनाने में ये पौधा सहायक है। नम मिट्टी का प्रयोग करें और सतह के थोड़े नीचे मिट्टी के सूखते ही पौधे को पानी दें।

मनी प्लांट
Advertisement
मनी प्लांट एक बेल है। इसकी एक पत्ती का आकार 7 से 10 सेंटीमीटर तक लंबा होता है। यह पौधा अधिकतर भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता है। इसकी ख़ास बात है कि यह पौधा बहुत कम रोशनी में भी जिंदा रह सकता है और इसे किसी खाली बोतल में भी उगाया ज सकता है। इस पौधे में वायु में मौज़ूद कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करने की क्षमता होती है और यह ऑक्सीजन बाहर निकालता है। मनी प्लांट हवा में सीओ2 कम कर हमारे सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देता है।
 
एलो वेरा
Advertisement
एलो वेरा में कई सारे औषधीय गुण होते हैं। इस पौधे को उगने के लिए पानी की जरूरत भी कम होती है। इसके पत्ते काफी मोटे और मजबूत होते हैं। पत्ते के अंदरूनी भाग को काटने पर एक तरह का रस निकलता है। इस रस से का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में होता है। इसके अलावा ख़ास बात है कि इस पौधे को आसानी से घर में लगा सकते हैं जो हवा को शुद्ध रखता है।

स्नेक प्लांट
इसे हिंदी में नाग पौधा कहा जा सकता है। इस पौधे को बढ़ने के लिए बहुत कम धूप की जरूरत होती है। इसके अलावा पानी की भी जरूरत ज्यादा नहीं होती। हवा को फिल्टर करने वाले इस पौधे को आप आसानी से अपने कमरे या ऑफिस केबिन में एक कोने में उगा सकते हैं।

पाइन प्लांट
घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए देवदार का पौधा काफी मशहूर है। इस पौधे की पत्तियां छोटी-छोटी होती हैं। इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। लेकिन समय-समय पर इसकी काट-छांट करने की जरूरत होती है।

पीस लिली
पीस लिली घरों में प्रयोग होने वाला एक आम पौधा है, जो हर तरह की हानिकारक गैसों को खत्म करता है. यह धूल को भी समाप्त करता है और घर की हवा को शुद्ध रखता है।

इंग्लिश आइवरी
कम रोशनी वाली जगहों के लिए यह पौधा सबसे ज्यादा उपुक्त है। वातावरण में मौज़ूद सभी जहरीली गैसों को खत्म कर यह पौधा शुद्ध हवा देने में हमारी मदद करता है

मदन-इन-लॉ टंग
यह एक ऐसा पौधा है जो किसी भी परिस्थिति में फलता-फूलता है। यह काफ़ी मजबूत होता है। खास बात यह है कि यह रात में ऑक्सीजन तो छोड़ता ही है बल्कि कई अन्य तरह की हानिकारिक गैसौं को भी खत्म करता है। इस पौधे की ऊंचाई कमर की जितनी होनी चाहिए। इसे सूर्य की अप्रत्यक्ष रोशनी में रखें और ज़्यादा पानी न दें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , air filter plants, air pollution, delhi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.