• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • सैमसंग ने लॉन्‍च किया The Freestyle प्रोजेक्‍टर, 100 इंच स्‍क्रीन साइज में कहीं भी देख सकेंगे मूवी, जानें प्राइस

सैमसंग ने लॉन्‍च किया The Freestyle प्रोजेक्‍टर, 100 इंच स्‍क्रीन साइज में कहीं भी देख सकेंगे मूवी, जानें प्राइस

सिर्फ 800 ग्राम वजन वाली इस डिवाइस के जरिए दीवारों से लेकर छत तक वीडियो देखे जा सकते हैं।

सैमसंग ने लॉन्‍च किया The Freestyle प्रोजेक्‍टर, 100 इंच स्‍क्रीन साइज में कहीं भी देख सकेंगे मूवी, जानें प्राइस

Photo Credit: Samsung India

यह 180 डिग्री में रोटेट होता है, जिससे सटीक एंगल मिलता है। इसे इस्‍तेमाल करने के दौरान अलग से किसी स्‍क्रीन की जरूरत नहीं होती।

ख़ास बातें
  • इसके दाम 84,990 रुपये हैं। कंपनी 5 हजार रुपये का कैशबैक भी दे रही है
  • द फ्रीस्टाइल पर कंपनी 2 साल की वॉरंटी दे रही है
  • यह किसी भी दीवार के कलर से तालमेल बैठा लेता है
विज्ञापन
सैमसंग ने ‘द फ्रीस्टाइल' (The Freestyle) नाम की एक डिवाइस इंडिया में लॉन्‍च की है। यह एक अल्ट्रा-पोर्टेबल प्रोजेक्‍टर है, जिसमें स्‍मार्ट स्पीकर और एंबिएंट लाइटिंग डिवाइस की भी खूबियां हैं। यह डिवाइस घूमने का शौक रखने वाले लोगों और जेनरेशन Z को फोकस करती है। यानी ऐसे लोग जो टुअर के दौरान वीडियो और ऑडियो कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं, The Freestyle उन्‍हीं के लिए है। यह 100 इंच के स्‍क्रीन साइज में वीडियो प्रोजेक्‍ट कर सकता है। 

The Freestyle को सैमसंग के ऑफ‍िशियल ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग शॉप और एमेजॉन से खरीदा जा सकता है। इसके दाम 84,990 रुपये हैं। कंपनी अपने कस्‍टमर्स को 5 हजार रुपये का इंस्‍टेंट कैशबैक भी दे रही है। 31 मार्च तक इसे खरीदने वालों को 5,900 रुपये का द फ्रीस्टाइल कैरी केस फ्री मिलेगा। द फ्रीस्टाइल पर कंपनी 2 साल की वॉरंटी दे रही है। 
सैमसंग के मुताबिक The Freestyle बाकी प्रोजेक्‍टरों से हटकर है। सिर्फ 800 ग्राम वजन वाली इस डिवाइस के जरिए दीवारों से लेकर छत तक वीडियो देखे जा सकते हैं। यह 180 डिग्री में रोटेट होता है, जिससे सटीक एंगल मिलता है। इसे इस्‍तेमाल करने के दौरान अलग से किसी स्‍क्रीन की जरूरत नहीं होती। यूजर्स इस अल्‍ट्रा पोर्टेबल डिवाइस की मदद से 100 इंच की स्‍क्रीन अपने पास क्रिएट कर सकते हैं। 

The Freestyle को ऑटो कीस्टोन, ऑटो लेवलिंग और ऑटो फोकस फीचर्स से पैक किया गया है। इनकी बदौलत क्‍वॉलिटी बेहतर होती है। ऑटो कीस्टोन फीचर किसी भी समतल सतह पर स्‍क्रीन को अपने आप एडजस्ट कर लेता है। ऑटो फोकस फीचर की मदद से कुछ ही सेकेंडों में 100 इंच साइज पर फोकस किया जा सकता है। ऑटो लेवलिंग फीचर सुनिश्चित करता है कि स्क्रीन किसी भी सतह पर लेवल में रहे। The Freestyle की एक खूबी यह भी है कि यह आपकी दीवार के कलर से तालमेल बैठा लेता है, यानी इसे इस्‍तेमाल करने के दौरान आपको वाइट कलर की दीवार ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

यह इंडस्ट्री का पहला पोर्टेबल प्रोजेक्टर है, जो सर्टिफाइड OTT प्लेटफॉर्म के साथ लैस होकर आता है। इसे टाइप-सी पावर कनेक्शन के जरिए चार्ज किया जाता है। सैमसंग गैलेक्सी यूजर्स के लिए The Freestyle में एक बटन दिया गया है, जो उसे गैलेक्सी डिवाइसेज के साथ सिंक करता है। इस बटन को दबाकर यूजर्स अपनी गैलेक्सी डिवाइस का इस्तेमाल रिमोट कंट्रोल की तरह कर सकते हैं। Wi-Fi नेटवर्क नहीं होने पर मोबाइल हॉटस्पॉट का से भी The Freestyle को कनेक्‍ट किया जा सकता है। 

इसमें एक पावरफुल बिल्ट-इन स्पीकर के साथ ओम्नी-डायरेक्शनल 360-डिग्री साउंड मिलता है। इससे यूजर्स को सिनेमैटिक क्‍वॉलिटी वाला साउंड एक्‍सपीरियंस होता है। इसका एंबिएंट मोड प्रोजेक्‍ट में ऐसे लाइटिंग इफेक्ट डालता है, जिससे मौजूदा जगह का पूरा फील बदल जाता है। 

इसमें फार-फील्ड वॉयस कंट्रोल टेक्नोलॉजी इस्तेमाल हुई है, जिसकी मदद से यूजर्स सिर्फ अपनी आवाज का इस्तेमाल कर कंटेंट की तलाश कर सकते हैं। जब स्क्रीन ऑफ हो, तब डिवाइस का इस्तेमाल म्‍यूजिक सुनने के लिए किया जा सकता है। एमेजॉन एलेक्‍सा या गूगल असिस्‍टेंट की तरह यह मौसम का हाल भी बता सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »