Realme 30W Dart Power Bank भारत में 14 जुलाई को होगा लॉन्च

मई में Realme ने भारत में Realme 10,000mAh Power Bank 2 लॉन्च किए थे, जो कि 18 वाट टू-वे फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। इस पावर बैंक की कीमत भारत में 999 रुपये थी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 13 जुलाई 2020 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Realme 30W Dart Power Bank चीन में किया जा चुका है लॉन्च
  • चीन में इस पावर बैंक की कीमत लगभग 2,100 रुपये है
  • 2 घंटे से भी कम वक्त में पूरा चार्ज हो जाएगा यह पावर बैंक

Realme 30W Dart Power Bank दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा

Realme 30W Dart Power Bank भारत में 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। चीनी टेक कंपनी Realme ने ट्विटर हैंडल के जरिए यह घोषणा की। रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक में 10,000 एमएएच की बैटरी क्षमता मौजूद होगी। बता दें, इस पावर बैंक को मई में चीन में लॉन्च किया गया था। फीचर्स की बात करें, तो इस पावर बैंक में आपको टू-वे फास्ट चार्जिंग विकल्प मिलेगा। Realme का दावा है कि यह डिवाइस 1 घंटे 40 मिनट में पूरा चार्ज हो जाता है। वहीं, यह पावर बैंक भारत में दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme 30W Dart Power Bank, फिलहाल Realme India की वेबसाइट पर लिस्ट है। हालांकि, लिस्टिंग में डिवाइस की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। चीनी लॉन्च की बात करें, तो लॉन्च के वक्त रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक की कीमत CNY 199 (लगभग 2,100 रुपये) थी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह पावर बैंक ब्लैक और यलो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक की सेल लॉन्च के तुरंत बाद 14 जुलाई दोपहर 1 बजे से शुरू होगी या फिर बाद में। इच्छुक ग्राहक ज्यादा जानकारी के लिए रियलमी इंडिया वेबसाइट पर "Notify Me" का विकल्प चुन सकते हैं।

आपको बता दें, मई में कंपनी ने भारत में Realme 10,000mAh Power Bank 2 लॉन्च किया था, जो 18 वॉट टू-वे फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस पावर बैंक की कीमत भारत में 999 रुपये थी।
Advertisement
 

Realme 30W Dart Power Bank specifications

रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक कार्बन-फाइबर बॉडी के साथ आएगा और इसमें 10,000 एमएएच की बैटरी क्षमता होगी। यह कई फास्ट-चार्जिंग सॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा, जैसे कि Dart, VOOC, QC आदि। इस पावर बैंक में 15 लेयर का चार्जिंग प्रोटेक्शन भी फीचर किया गया है।

रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक में लो-करंट मोड दिया जाएगा, ताकि इससे ट्रू वायरलेस ईयरबड्स व स्पीकर्स जैसे ब्लूटूथ-इनेबल डिवाइस को भी चार्ज किया जा सके।
Advertisement

यह पावर बैंक अपने दो यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी टाइप-ए पोर्ट की मदद से एक साथ दो डिवाइस चार्ज करने की क्षमता रखता है। रियलमी का दावा है कि यह पावर बैंक Realme 6 स्मार्टफोन को 30 मिनट में 65 प्रतिशत चार्ज कर सकता है। इसके अलावा रियलमी 30 वॉट डार्ट पावर बैंक में एलईडी लाइट दी गई है, जो बैटरी लेवल की जानकारी देगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.