Mi Water Purifier 17 सितंबर को हो सकता है भारत में लॉन्च

Mi Water Purifier: Xiaomi 17 सितंबर को Smarter Living 2020 इवेंट का आयोजन करने वाली है। Mi Band 4 और Mi Tv के अलावा कंपनी मी वाटर प्यूरीफायर को भी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 11 सितंबर 2019 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Smarter Living 2020 इवेंट में लॉन्च हो सकता है Mi Water Purifier
  • मी वाटर प्यूरीफायर में है वाई-फाई की सुविधा
  • स्मार्ट लिविंग 2020 इवेंट में Mi Band 4 और Mi Tv भी हो सकते हैं लॉन्च

Mi Water Purifier: मी वाटर प्यूरीफायर 17 सितंबर को हो सकता है भारत में लॉन्च

Smarter Living 2020: Xiaomi 17 सितंबर को स्मार्ट लिविंग 2020 इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान शाओमी अपने नए Mi Band 4 और 65 इंच वाले Mi TV को लॉन्च करने की तैयारी में है। अब मी इंडिया के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात का संकेत दिया गया है कि मी बैंड 4 और मी टीवी के अलावा कंपनी Mi Water Purifier को भी लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi इंडिया और कंपनी के प्रमुख मनु कुमार जैन के ट्वीट से इस बात का संकेत मिलता है कि शाओमी 17 सितंबर को आयोजित इवेंट के दौरान मी वाटर प्यूरीफायर को लॉन्च करने की तैयारी में है। दोनों ही ट्वीट में एक तस्वीर है जिसमें एक ओर से अशुद्ध पानी Smart Living 2020 लोगो में जाता नजर आ रहा है और दूसरी ओर साफ पानी दिख रहा है, यह इस बात की ओर इशारा है कि कंपनी वाटर प्यूरीफायर को लॉन्च करने वाली है।
इवेंट के दौरान Xiaomi Mi Band 4 को भी लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस बात की पुष्टि हुई थी कि मी बैंड 4 को ई-कॉमर्स साइट Amazon और Mi.com पर बेचा जाएगा। कुछ समय पहले कंपनी ने लेटेस्ट टीज़र के ज़रिए लगभग पुष्टि कर दी थी कि वह 65 इंच वाला मी टीवी लाने वाली है।

कंपनी ने हाल ही में एक वॉटर टीडीएस टेस्टर को लॉन्च किया था और अब उम्मीद है कि Xiaomi आगामी लॉन्च इवेंट में Mi Water Purifier को लॉन्च कर सकती है। Xiaomi का एक वाटर प्यूरीफायर ग्लोबली उपलब्ध है और उम्मीद है कि अब शाओमी इसे भारतीय बाजर में उतार सकती है। यह आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) आधारित वाटर प्यूरीफायर है।
Advertisement

मी वाटर प्यूरीफायर में 4-स्टेप प्योरीफिकेशन प्रोसेसर है जिसमें पीपी कॉटन फिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन प्री-फिल्टर, आरओ फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर शामिल है। Mi Water Purifier में वाई-फाई है और आप रियल टाइम में स्मार्टफोन ऐप की मदद से पानी की गुणवत्ता की निगरानी कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Water Purifier, Smarter Living 2020
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.