Itel ने 1,299 रुपये में लॉन्च किया ब्लूटूथ स्पीकर, इन खूबियों से है लैस

Itel IBS-10 ब्लूटूथ स्पीकर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का इस्तेमाल करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर 33 फीट दूर तक ऑडियो डिलीवर करता है। इसमें ऑक्स पोर्ट, टी-कार्ड स्लॉट और कनेक्टिंग फ्लैश ड्राइव्स के लिए स्टैंडर्ड यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 अगस्त 2020 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Itel IBS-10 Bluetooth स्पीकर में मिलेगी रबड़ कोटिंग
  • आईटेल आईबीएस-10 ब्लूटूथ स्पीकर सिंगल कलर वेरिएंट में खरीद के लिए है उपलब्
  • दो 5 वाट स्पीकर्स के साथ स्टीरियो साउंड दे सकता है नया स्पीकर

Itel IBS-10 Bluetooth स्पीकर ऑफलाइन स्टोर्स पर है खरीद के लिए उपलब्ध

Itel IBS-10 ब्लूटूथ स्पीकर को भारत में कंपनी के नए बजट फ्रेंडली स्पीकर्स के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्पीकर सिंपल डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें आपको ब्लैक और रेड कलर कॉम्बिनेशन मिलेगा। आईटेल आईबीएस-10 ब्लूटूथ स्पीकर 10 वाट साउंड आउटपुट के साथ आता है और स्पीकर के ऊपर रबड़ कोटिंग दी गई है। वहीं, बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर सिंगल चार्ज पर 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। यह ब्लूटूथ स्पीकर एक कॉम्पैक्ट व इज़ी-टू-कैरी फॉर्म फैक्टर में आपको स्टीरियो साउंड प्रदान करता है। ब्लूटूथ 5.0 के सपोर्ट के साथ आईटेल आईबीएस-10 स्पीकर 33 फीट दूर तक ऑडियो डिलीवरी ऑफर कर सकता है।
 

Itel IBS-10 Bluetooth Speaker price India

Itel IBS-10 ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,299 रुपये है। कंपनी की वेबसाइट पर यह स्पीकर सिंगल ब्लैक बॉडी व रेड बटन वेरिएंट के साथ लिस्ट है। इसके अलावा आप इस स्पीकर्स को ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Itel IBS-10 Bluetooth Speaker specifications, features

जैसे कि हमने बताया यह स्पीकर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का इस्तेमाल करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर 33 फीट दूर तक ऑडियो डिलीवर करता है। इसमें ऑक्स पोर्ट, टी-कार्ड स्लॉट और कनेक्टिंग फ्लैश ड्राइव्स के लिए स्टैंडर्ड यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें आपको वायरलेस FM की सुविधा भी प्राप्त होगी। इसमें 120Hz से 18KHz तक फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज दी गई है। दो 5 वाट स्पीकर्स की मदद से स्टीरियो साउंड प्रदान किया जाता है, कंपनी का दावा है कि यह “क्रिस्प ट्रेबल और थंपिंग बेस” देने में सक्षम है।

यह स्पीकर 1,500 एमएएच बैटरी के साथ आता है, जो कि सिंगल चार्ज पर 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ निकालने में सक्षम है। स्पीकर को माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। डाइमेंशन की बात करें, तो ब्लूटूथ स्पीकर्स का माप 190x70x56 मिलीमीटर है।
Advertisement

इसमें दिए गए बटन यूज़र्स को स्पीकर की वॉल्यूम कंट्रोल करने, स्पीकर को ऑन, ऑफ व प्ले/पॉज़ करने की सुविधा देते हैं। इनका इस्तेमाल फोन कॉल को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.