इस शख्स ने कबाड़ से बनाई गोलगप्पे वाली ऑटोमैटिक मशीन

गौरतलब है कि इस गोलगप्पा मशीन का वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हर कोई इस जुगाड़ की वाहवाही करता नज़र आ रहा है।

इस शख्स ने कबाड़ से बनाई गोलगप्पे वाली ऑटोमैटिक मशीन
ख़ास बातें
  • 6 महीने के अंदर तैयार हुई ATM जैसी 'पानीपुरी' मशीन
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मशीन का वीडियो
  • स्कूल ड्रॉप-आउट हैं मशीन का निर्माण करने वाले भारत प्रजापति
विज्ञापन
COVID-19 महामारी के दौरान भारत में टेक्नोलॉजी एक कदम आगे बढ़ी है, वो चाहे स्मार्टफोन के एक टच से कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति की पहचान करना हो या फिर, घर में बंद रहकर बाहरी दुनिया से जुड़ने के लिए वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करना हो। इस संकट के समय में टेक्नोलॉजी ने हर कदम पर हमारा साथ दिया है। इसी आपदा में अवसर ढूंढ निकाला है गुजरात के बनांसकाठा के एक युवक ने, जिसने लॉकडाउन के दौरान घर में बैठे-बैठे एक ATM जैसी ऑटोमैटिक 'पानी पुरी' मशीन का निर्माण किया है, यह मशीन हाइजिन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तक के नियम का पालन करती है। इस मशीन में आपको बस नोट डालना है और फिर मशीन में से एक-एक करके गोलगप्पे बाहर आने लगते हैं, जिनका आनंद आप बिना किसी दूसरे इंसान के संपर्क में आए उठा सकते हैं।
 

आप भी देखिए कैसे काम करती है यह ATM जैसी 'पानीपुरी' मशीन-

 

'पानी पुरी' मशीन बनाने वाले युवक का नाम भारत प्रजापति है, जो 33 साल के हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत कोई बड़े इंजीनियर व डिग्री होल्डर नहीं है बल्कि वह स्कूल ड्रॉप-आउट है और बनांसकाठा में एक मोबाइल की दुकान चलाते हैं। प्रजापति का कहना है कि उन्होंने इस गोलगप्पे की मशीन का निर्माण किसी क्लासरूम में शिक्षा लेकर नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ छेड़छाड़ करके किया है। वह बताते हैं कि उन्हें यह मशीन बनाने में 6 महीने का समय लगा। गौर करने वाली बात यह भी है कि प्रजापति ने इस मशीन को बनाने के लिए किसी खास सामान का भी इस्तेमाल नहीं किया है बल्कि उन्होंने कबाड़ की मदद से इस मशीन को बनाकर तैयार किया है।
 
pani

प्रजापति ने Gadgets 360 से बात करते हुए बताया, "हम इस मशीन को दुकान के साथ-साथ रोड  पर भी लगाएंगे। यह मशीन 24 वॉल्ट बैटरी पर काम करती है, सिंगल चार्ज पर यह तकरीबन 6 घंटे काम कर सकती है।"

गौरतलब है कि इस गोलगप्पा मशीन का वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हर कोई इस जुगाड़ की वाहवाही करता नज़र आ रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »