डोनाल्ड ट्रंप के अहम सहयोगी का इशारा, सिलिकॉन वैली में एशियाई मूल के सीईओ नहीं पसंद

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 नवंबर 2016 16:53 IST
ख़ास बातें
  • खुलासा अमेरिकी मीडिया के सामने आए स्टीव बेनन के एक इंटरव्यू से हुआ
  • कई भारतीय सिलिकॉन वैली की कंपनियों में अहम पद संभाल रहे हैं
  • सत्या नडेला और सुंदर पिचाई दो अहम कंपनियों के सीईओ हैं
अमेरिका के अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीव बेनन को मुख्य रणनीतिकार बनाया है। अब पता चला है कि स्टीव बेनन सिलिकॉन वैली में अहम पद संभाल रहे एशियाई मूल के लोगों को लेकर सहज नहीं हैं। इसका खुलासा अमेरिकी मीडिया के सामने आए बेनन के एक इंटरव्यू से हुआ।

दरअसल, 62 वर्षीय बेनन ने पिछले साल रेडियो पर ट्रंप का इंटरव्यू लिया था। इस दौरान ट्रंप ने कहा था कि टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई पूरी करने के बाद कई छात्र घर लौट जा रहे हैं।
Advertisement

ट्रंप ने कहा, "हमें महान लोगों को देश में रखने का सक्षम बनना होगा। हमेंरोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। उन्होंने आगे कहा, "हमें अपने प्रतिभाशाली लोगों को इस देश में ही रखना होगा।"

इस पर स्टीव बेनन ने प्रतिक्रिया दी कि जब सिलिकॉन वैली में दो तिहाई या तीन चौथाई सीईओ दक्षिण एशिया या एशिया के हों। तो मेरा मानना है... वे आगे बोले, "देश अर्थव्यवस्था से बड़ी होती है। हम एक सिविक सोसाइटी हैं।"
Advertisement

अमेरिकी टेक्नोलॉजी वेबसाइट वर्ज का मानना है कि वह इशारों में सिविक सोसाइटी के जरिए सफेद राष्ट्रवादी पहचान का ज़िक्र कर रहे थे।
Advertisement

बता दें कि पिछले साल मई में जारी किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया था कि एशियाई शख्स की तुलना में गोरे लोगों के सीईओ बनने की संभावना 149 फीसदी ज़्यादा है। सर्वे के मुताबिक, सिलिकॉन वैली के एक तिहाई कमर्चारी एशिया के हैं। एशियाई मूल के लोगों की मैनेजमेंट में 20 फीसदी हिस्सेदारी है। और सिर्फ 14 फीसदी सीईओ के पद पर हैं।

इसके बावजूद कुछ भारतीय सिलिकॉन वैली में अहम पदों तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। अनुमान के मुताबिक, सिलिकॉन वैली के सीईओ में से 15 प्रतिशत भारत के हैं। और इनमें से दो तो दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं- माइक्रोसॉफ्ट और गूगल। 2014 में माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद के सत्या नडेला को कंपनी सीईओ बनाया था। वह कंपनी के साथ 22 साल से जुड़े हुए हैं।
Advertisement

वहीं, पिछले साल जब गूगल ने अल्फाबेट कंपनी का गठन किया तब सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ बनाया गया। सुंदर पिचाई तमिलनाडु के हैं। वह गूगल के साथ 2004 से जुड़े हुए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Donald Trump, Steve Bannon, Silicon Valley, Asian CEOs, Tech CEOs

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.