BYD साल 2022 के अंत तक इजरायल को देगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

इजरायल की कंपनी Egged ने 100 पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया है।

BYD साल 2022 के अंत तक इजरायल को देगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

Egged, जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करती है, ने BYD को अपने सप्लायर के रूप में चुना है।

ख़ास बातें
  • Egged इजरायल की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट सेक्टर की कंपनी है।
  • BYD को 100 पूरी तरह से इलेक्ट्रिक 12 मीटर लंबी बसों का मिला है ऑर्डर।
  • शहर में इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट बेड़े को और मजबूत करने की कवायद।
विज्ञापन
BYD अगले साल के अंत तक इज़राइल को 100 इलेक्ट्रिक बसें देने की तैयारी कर रही है। कंपनी लोकल फर्म से ऑर्डर पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसों को इस क्षेत्र में भेज रही है।

Electrive के मुताबिक, इजराइल की सबसे बड़ी बस कंपनी Egged को बसें भेजी जा रही हैं। कंपनी ने 100 पूरी तरह से इलेक्ट्रिक 12 मीटर लंबी बसों का ऑर्डर दिया है जो कि जाने माने चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता द्वारा बनाई गई हैं। इन बसों को 2022 के अंत तक शिप करने की योजना है और इनका इस्तेमाल हाइफ़ा में किया जाएगा, जो देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। विशेष रूप से यह ऑर्डर इजरायल के लिए अब तक का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस शिपमेंट है। इसके अलावा यह ऑर्डर 200 बसों के लिए बड़े इजरायली टेंडर का हिस्सा है। कंपनी को पहले भी फिनलैंड में Nobina से एक ऑर्डर मिला था।

यह देश की नेशनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा भी सपोर्टेड है। Egged जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करती है, ने BYD को अपने सप्लायर के रूप में चुना है और 2017 से चीनी ब्रांड ग्राहक रहा है। बीते समय में Egged ने अपने बेड़े में 24 इलेक्ट्रिक बसों के लिए एक ऑर्डर भी दिया था, जो वर्तमान में हाइफा और यरूशलेम में भी चल रही हैं। यह ऑर्डर शहर में इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट बेड़े को और मजबूत करेगा। आने वाली बसों में आयरन फॉस्फेट बैटरी होगी जो पिछली जेनरेशन की तुलना में लंबी सर्विस लाइफ और लंबी दूरी के लिए एनर्जी डेंसिटी में वृद्धि कर सकती है।

इसकी बैटरी में 422 kWh की पावर है और यह 400 किलोमीटर तक की टोटल रेंज के साथ आ सकती है। Egged के अधिकारी ने कहा कि "यह हमारे देश में इज़राइल के लोगों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए एक महत्वपूर्ण पल है। हम इजरायल के निवासियों के लिए जीरो एमिशन ट्रांसपोर्ट सिस्टम खड़ा करना चाहते हैं और यह हमारे उसी कमिटमेंट का हिस्सा है। हमें BYD में पूरा भरोसा है कि यह प्योर इलेक्ट्रिक बसें प्रोवाइड करेगी ताकि पैसेंजरों के लिए ट्रांसपोर्ट भरोसेमंद, सुरक्षित और आरामदायक हो सके।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD Auto, BYD, Egged
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »