BMW ने पूरी की 10 लाख EVs की सेल, 2025 तक 20 लाख का है लक्ष्य

कंपनी ने रॉयटर्स को बताया कि अब तक बेचे गए लगभग 70% EV हाइब्रिड थे। अगले 9 सालों में कंपनी इलेक्ट्रिक कारों की अपनी सेल को 50 प्रतिशत तक ले जाएगी, ऐसा लक्ष्य है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 10:17 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल की अपेक्षा नवंबर 2021 में कम रही है व्हीकल की सेल।
  • BMW लंबे समय से टेक्नोलॉजी की एक रेंज पर काम कर रही है।
  • कंपनी का कहना है कि इस साल ऑवरऑल ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहेगी।

कंपनी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल नवम्बर में सेल थोड़ी सुस्त रही है।

BMW ने एक मिलियन यानि कि 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल की ब्रिक्री का आंकड़ा छू लिया है। कंपनी ने सूचना जारी कर इस डेवलेपमेंट की जानकारी दी। इस सेल में विशुद्ध रूप से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल शामिल हैं। चूंकि पर्यावरणीय चिंताएं अब विश्व भर में सरकारों को प्योर एनर्जी सोर्स की ओर धकेल रही हैं इसलिए लोगों में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ी है और यह मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। जर्मन कार निर्माता कंपनी का कहना है कि वह 2025 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की 20 लाख बिक्री का आंकड़ा छू लेगी। 

कंपनी के बोर्ड मेंबर Pieter Nota ने रॉयटर्स को बताया कि अब तक बेचे गए लगभग 70% EV हाइब्रिड थे। कंपनी का मानना ​​​​है कि हाइब्रिड मॉडल अपनी जगह खास हैं। ये मॉडल ऐसी जगहों पर कस्टमर्स के लिए अपनी भूमिका निभाते रहेंगे जहां पर चार्जरों तक कस्टमर्स की पहुंच बहुत मुश्किल है या फिर न के बराबर है। 

जीवाश्म ईंधन जलने से चलने वाली कारों का आधुनिकीकरण जारी रखना इंडस्ट्री को और अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने कहा, "केवल तभी हम कस्टमर बेस में फर्क ला सकते हैं।"

BMW लंबे समय से एमिशन को कम करने के लिए बैटरी-इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस करने के बजाए टेक्नोलॉजी की एक रेंज में निवेश करने के लिए ज्यादा आगे चल रही है। यानि कि कंपनी सिर्फ बैटरी चालित कार बनाने पर फोकस न करने की बजाए उन सभी तरीकों और टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है जिससे कि एमिशन को कम किया जा सके। 

जर्मन कार निर्माता का लक्ष्य 2030 तक ग्लोबल सेल के 50 प्रतिशत को इलेक्ट्रिक कारों के नाम करना है। यानि कि अगले 9 सालों में कंपनी इलेक्ट्रिक कारों की अपनी सेल को 50 प्रतिशत तक ले जाएगी। मगर इसके साथ ही इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि ईवी की बढ़ती मांग के हिसाब से चार्जिंग के बुनियादी ढांचे की कमी इस दिशा में एक बड़ी रुकावट बनी हुई है। 
Advertisement

कंपनी के बोर्ड मेंबर ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल नवम्बर में सेल थोड़ी सुस्त रही है। इसका कारण ग्लोबल लेवल पर चिप की कमी को बताया गया है। मगर कंपनी ने कहा है कि उसकी कुल ग्रोथ पिछले साल की अपेक्षा में इस साल ज्यादा ही रहने वाली है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BMW Sales, BMW News, BMW EVs

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  5. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  6. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  8. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  9. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  10. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.