स्टीव जॉब्स और दूसरे मशहूर सीईओ के वरिष्ठ सलाहकार रहे बिल 'द कोच'का निधन

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2016 16:33 IST
'द कोच' के नाम से मशहूर सिलिकॉन वैली के वरिष्ठ सलाहकार बिल कैंपबेल का सोमवार को 75 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उन्होंने एेप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव जॉब्स और गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज जैसे प्रख्यात कारोबारियों का मार्गदर्शन किया था। प्रौद्योगिकी वेबसाइट री-कोड के मुताबिक कैंपबेल को लंबे समय से कैंसर था।

कैंपबेल के परिवार ने एक बयान में कहा, "नींद में ही बिना किसी कष्ट के उनका निधन हुआ। सभी सहानुभूतियों और सहयोग के लिए (उनका) परिवार आभारी है, लेकिन इस वक्त निजता की मांग करता है।"
Advertisement

जहां एक ओर फेसबुक पर उनके निधन की सूचना साझा की जा रही है, वहीं विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्विटर पर अपने सहानुभूति संदेश डाले हैं, जिनमें एेप्पल के मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक और गूगल के प्रमुख सुंदर पिचई भी शामिल हैं।

कुक ने एक ट्वीट में लिखा, "बिल कैंपबेल ने ऐसे समय एप्पल पर विश्वास दिखाया, जब किसी और को भरोसा नहीं हुआ था। हम उनकी बुद्धि, दोस्ती, हास्य भवना और जीवन के प्रति उनके लगाव को याद करेंगे।"
Advertisement

पिचई ने अपने ट्वीट में लिखा, "उन्होंने कई अन्य लोगों की तरह मुझे भी गहरे तौर पर प्रभावित किया है। कोच बिल की आत्मा को शांति मिले।"
Advertisement

कैंपबेल ने इंट्यूइट जैसी कंपनियों का संचालन किया। उन्होंने एप्पल, क्लैरिस और गो में प्रमुख पदों पर काम किया और कोलंबिया विश्वविद्यालय, इंट्यूइट और एप्पल के बोर्ड में भी रहे।

उन्होंने पेज और एरिक स्क्मिट जैसे गूगल के कई वरिष्ठ अधिकारियों को लंबे समय तक मार्गदर्शन दिया।
Advertisement

1980 में सिलिकॉन वैली जाने से पहले वह वास्तव में कोलंबिया विश्वविद्यालय में फुटबॉल के कोच थे, इसलिए भी 'कोच' उनका उपनाम पड़ गया।
Advertisement

कैंपबेल के घर में उनकी पत्नी इलीन बोक्कि कैंपबेल, बेटा जिम कैंपबेल और बेटी मार्ग्रेट कैंपबेल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.