Apple तैयार कर रही 20 इंच की फोल्‍डेबल मैकबुक/आईपैड हाइब्रिड, मिलेगा टचस्‍क्रीन कीबोर्ड!

अगर यह प्रोडक्‍ट तैयार होता है, तो कंपनी अपने पोर्टफोलियो में एक नई कैटिगरी लॉन्‍च करेगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 मार्च 2022 12:33 IST
ख़ास बातें
  • माना जा रहा है कि नए प्रोडक्‍ट को साल 2026 में लॉन्‍च किया जा सकता है
  • इसी के आसपास फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी रिलीज करने का लक्ष्‍य रखा गया है
  • यही वो टाइमलाइन भी है, जब ऐपल के AR ग्‍लास और कार की लॉन्चिंग हो सकती है

आसान शब्‍दों में समझें, तो यह डिवाइस मैकबुक और आईपैड का हाइब्रिड हो सकती है।

गैजेट की दुनिया में फोल्‍डेबल डिवाइस नया प्रयोग हैं। फ‍िलहाल ये फ्लैगशिप कैटिगरी में ही मौजूद हैं, लेकिन हर गैजेट प्रेमी को लुभा रही हैं। सैमसंग और मोटोरोला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन को दुनियाभर में डिलिवर करने में सबसे आगे हैं। बीते दिनों यह खबर आई थी कि ऐपल (Apple) भी अपने फोल्डेबल iPhone को 2025 तक लॉन्‍च कर सकती है। कंपनी कथित तौर पर एक नए ‘20-इंच फोल्डेबल' डिस्प्ले पर भी काम कर रही है, जो मैकबुक और आईपैड का हाइब्रिड हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह डिवाइस टचस्क्रीन कीबोर्ड के साथ आएगी। 

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने बीते दिनों अपने पावर ऑन न्यूजलेटर में बताया था कि ऐपल कथित तौर पर 20 इंच की फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है। अब उन्‍होंने कहा है कि कंपनी अपने फोल्डेबल मैकबुक/आईपैड हाइब्रिड के लिए डुअल डिस्प्ले फॉर्मेट की तलाश में है। अगर यह मुमकिन होता है, तो कंपनी अपने प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो में एक नई कैटिगरी लॉन्‍च करेगी। ये कैटिगरी होगी फोल्‍डेबल मैक/आईपैड हाइब्रिड की। आसान शब्‍दों में समझें, तो यह डिवाइस मैकबुक और आईपैड का हाइब्रिड हो सकती है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग में अभी टाइम है। 

मार्क गुरमन कहते हैं कि कंपनी 20 इंच वाली फोल्डेबल स्क्रीन दे सकती है, जिसे फिजिकल कीबोर्ड का सपोर्ट होगा या फ‍िर डिस्‍प्‍ले के एक हिस्‍से में वर्चुअल कीबोर्ड ऑफर किया जा सकता है। गुरमन को वर्चुअल कीबोर्ड वाली बात ज्‍यादा ठीक लगती है। माना जा रहा है कि नए प्रोडक्‍ट को साल 2026 में लॉन्‍च किया जा सकता है। इसी के आसपास फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी रिलीज करने का लक्ष्‍य रखा गया है। यही वो टाइमलाइन भी है, जब ऐपल के AR ग्‍लास, मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट और ऐपल कार के आने की भी उम्‍मीद है।  

वैसे ऐपल कार को लेकर ऐपल ने आधिकारि‍क तौर पर कुछ नहीं कहा है। प्रोजेक्‍ट टाइटन (Project Titan) नाम से कंपनी का एक प्रोडक्‍ट तैयार हो रहा है। माना जाता है कि यही ऐपल कार होगी। बीते महीने आई एक खबर में बताया गया था कि ऐपल के एक पेटेंट को मंजूरी मिल गई है। यह पेटेंट ऐपल कार से जुड़ा बताया जाता है। US पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफ‍िस ने ऐपल को एक नए पेटेंट की मंजूरी दी है। माना जाता है कि यह कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के लिए सनरूफ टेक्‍नॉलजी होगी। पेटेंट एक ऐसे ग्‍लास का भी खुलासा करता है, जिसके मुताबिक कार की छत की ट्रांसपैरेंसी को यूजर अपने हिसाब से एडजस्‍ट कर सकेगा। कहा जाता है कि ऐपल कार साल 2025 तक हकीकत बन सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.