Amazon Echo Show 'स्मार्ट डिस्प्ले' में है 10 इंच की स्क्रीन, जानें खासियतें और कीमत

Amazon Echo Show: अमेज़न ने अपनी प्रोडक्ट रेंज़ का विस्तार करते हुए सेकेंड-जेनरेशन अमेज़न इको शो को लॉन्च कर दिया है। जानें कीमत के बारे में।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2019 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Echo Show की भारत में कीमत 22,999 रुपये है
  • अमेज़न इंडिया पर शुरू हुई Amazon Echo Show की बिक्री
  • Amazon Echo Show के साथ मिल रहे कई ऑफर्स

Amazon Echo Show: अमेज़न इको शो 'स्मार्ट डिस्प्ले' में है 10 इंच की स्क्रीन

Amazon धीरे-धीरे भारत में अपने हार्डवेयर प्रोडक्ट की रेंज़ को बढ़ा रही है। कंपनी भारत में इको स्मार्ट स्पीकर्स (Echo Smart Speakers) और फायर टीवी स्ट्रीमिंग स्टिक (Fire TV Stick) को बेचती है। Amazon ने अब अपनी प्रोडक्ट रेंज़ का विस्तार करते हुए सेकेंड-जेनरेशन अमेज़न इको शो (Amazon Echo Show) को लॉन्च कर दिया है। स्मार्ट डिस्प्ले वाले इस डिवाइस में 10 इंच की स्क्रीन और डॉल्बी-ट्यून स्पीकर्स हैं।  

Amazon इंडिया और चुनिंदा रिटेलर पर अमेज़न इको शो (Amazon Echo Show) की बिक्री शुरू हो गई है। भारत में Amazon Echo Show की कीमत 22,999 रुपये है। याद करा दें कि सेकेंड-जेनरेशन अमेज़न इको शो को यूएस में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह स्पीकर पिछले साल लॉन्च हुए अमेज़न इको स्पॉट (Amazon Echo Spot) के समान है और इसमें 2.5 इंच की स्क्रीन दी गई थी।  
Advertisement

इको शो (Echo Show) फैब्रिक डिजाइन और 10 इंच एचडी रिजॉल्यूशन स्क्रीन के साथ आता है। यह एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल कर ऑडियो और वीडियो कंटेंट को फेच कर लेता है। इसके अलावा इसमें वीडियो कॉलिंग, होम सर्वेलेंस समेत कई फीचर्स हैं। स्क्रीन के अलावा स्पीकर डॉल्बी-ट्यून स्पीकर सिस्टम से लैस हैं, ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी और स्मार्ट होम फंक्शनलिटी भी है।

फार-फिल्ड वॉयस रिकग्निशन के लिए डिवाइस में आठ माइक्रोफोन हैं, यह वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान साउंड को कैप्चर कर लेते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Amazon Echo Show को अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर मूवी और टीवी शो देखने, फेसबुक (Facebook) पर तस्वीरें, मूवी ट्रेलर और वीडियो न्यूज़ बुलेटिन देखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

आप चाहें तो डिवाइस को इको (Echo), इको डॉट (Echo Dot) और इको प्लस (Echo Plus) स्पीकर्स की तरह केवल स्पीकर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बिल्ट-इन वेब ब्राउजर की मदद से वेब एक्सेस कर पाएंगे। Amazon Echo Show की मदद से आप ऑनलाइन शॉपिंग और ओला से कैब बुकिंग भी कर सकेंगे।
Advertisement

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि डिवाइस को अन्य अमेज़न डिवाइस जैसे कि अमेज़न इको स्पीकर रेंज़ और अमेज़न फायर टीवी स्टिक रेंज़ के साथ भी इस्तेमाल कर पाएंगे। अमेज़न इको शो के साथ ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

इको शो के साथ ग्राहकों को फिलिप्स ह्यू स्मार्ट लाइटबल्ब मिल रहा है। सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये का कैशबैक और ग्राहकों की सहूलियत के लिए प्रमुख बैंक के कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई स्कीम भी उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Echo Show, Smart Display
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  4. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  5. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  7. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  8. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  9. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  10. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.