48 मेगापिक्सल कैमरा, 5,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K60, लीक हुई डिटेल्स

Redmi K60 सीरीज की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई हैं। कंपनीकी इस सीरीज में 2K रिजॉल्यूशन मिल सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 19:53 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में 2K रिजॉल्यूशन मिल सकता है
  • Xiaomi की ओर से Redmi K60 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है
  • पिछले सप्ताह चीन में Redmi ने Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च किया था

कंपनी ने मार्च में Redmi K50 और K50 Pro को चीन में लॉन्च किया था

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के K60 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Redmi K60 सीरीज की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई हैं। इस सीरीज में 2K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। यह Redmi K50 सीरीज की जगह ले सकती है। 

Redmi K60 के बारे में चाइनीज टिप्सटर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि कंपनी MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट की पावर वाले दो स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। इनमें से एक में होल पंच कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले, 5,500mAh बैटरी और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर हो सकता है। Xiaomi की ओर से Redmi K60 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और इस वजह से लीक हुई डिटेल्स में फोन के लॉन्च पर कुछ बदलाव हो सकता है। कंपनी ने मार्च में  Redmi K50 और K50 Pro को चीन में लॉन्च किया था। 

चीन में Redmi K50 के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल का प्राइस 2,399 युआन (लगभग 28,700 रुपये) और K50 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 2,999 युआन (लगभग 35,900 रुपये) से शुरू होता है। Redmi K50 Pro में 120Hz का रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन वाला 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। 

पिछले सप्ताह चीन में Redmi ने Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च किया। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी ने 4 स्मार्टफोन्स, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G और Redmi Note 12 Explorer एडिशन पेश किए थे। कंपनी ने अपनी पहली सेल में लगभग 3,50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। सबसे खास बात यह है कि नोट 12 सीरीज की ये यूनिट्स केवल 1 मिनट में ही बिकी हैं। Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह 48 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरा से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है। Redmi Note 12 Pro और Pro+ में 6.67 इंच के OLED FHD+ डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Dimensity 1080 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Note 12 Pro में 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 मेन कैमरा है, जबकि Pro+ में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPX कैमरा दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Camera, Battery, Redmi, Market, charging, Sales, Processor, Xiaomi, China, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  2. 5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, देखें डील
  3. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  4. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  5. बिना पासवर्ड बताए Wi-Fi शेयर करें! QR Code से लेकर Hotspot तक, ये 5 तरीके आएंगे काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  3. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
  5. अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
  6. Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!
  7. Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन में हो सकता है ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले
  8. OnePlus Pad 4 कल हो रहा भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. Oppo F33 5G की सेल आज से शुरू, 3700 रुपये सस्ता खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.