Mi 11 फोन 108MP कैमरा, 20MP सेल्फी कैमरा के साथ ग्लोबली लॉन्च, जानें फोन की कीमत

वर्चुअल इवेंट में कंपनी ने Mi 11 के साथ MIUI 12.5 ग्लोबल रोलआउट की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 फरवरी 2021 08:52 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 को EUR 749 (लगभग Rs 65,800) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है
  • Mi 11 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Mi 11 में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है

2021 के सेकंड क्वॉर्टर में Mi 10T, Mi 10T Pro, Mi 10, Mi 10 Pro, और Mi 11 को MIUI 12.5 मिल जाएगा।

Mi 11 को वर्चुअल इवेंट में ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। Mi फ्लैगशिप फोन को पिछले साल दिसंबर में Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में होल पंच डिजाइन के साथ 2K डिस्प्ले है। Mi 11 में 256जीबी तक की स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा फोन के चारों साइड पर कर्व एज मिल रहे हैं। फोन में हरमन कार्डन पावर्ड ड्यूल स्टीरियो स्पीकर मिल रहा है। वर्चुअल इवेंट में कंपनी ने Mi 11 के साथ MIUI 12.5 ग्लोबल रोलआउट की घोषणा भी की है। 2021 के सेकंड क्वॉर्टर में Mi 10T, Mi 10T Pro, Mi 10, Mi 10 Pro, और Mi 11 को MIUI 12.5 मिल जाएगा। इसके बाद इसे शाओमी के दूसरे फोन में भी रोलआउट किया जाएगा।
 

Mi 11 price


Mi 11 को EUR 749 (लगभग Rs. 65,800) की कीमत में पेश किया गया है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिल रही है। वहीं 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 799 (लगभग Rs. 70,100) है। फोन को क्लाउड वाइट, हॉरिजन ब्लू, मिडनाइट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। कंपनी इसके साथ 2 साल की वारंटी और वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी एक साल के लिए दे रही है।
Mi 11 को चीन में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम/128GB स्टोरेज, 8GB रैम/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। कंपनी इसके अलावा फ्यूचर में Mi 11 Special Edition को भी लिमिटिड स्टॉक के साथ मुहैया करवाएगी।
 

Mi 11 specifications


Mi 11 ड्यूल सिम और Android 10 बेस्ड MIUI 12 के साथ आता है। फोन में 6.81-inch 2K WQHD+ (1,440x3,200 pixels) एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिल रहा है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 480Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 888 SoC है।       
Mi 11 के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर f/1.85 लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 13 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है जो f/2.4 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। फोन में तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो शूटर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Mi 11 में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS/ A-GPS, NFC, Infrared (IR), और USB Type-C पोर्ट है। फोन में  इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने फोन में 4,600mAh बैटरी दी है, जो Mi TurboCharge 55W  वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। Mi 11 में 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है। फोन का डायमेंशन 164.3x74.6x8.06mm और वजन 196 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  2. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  3. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  4. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  5. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  6. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
  8. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
  10. Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.