लेनोवो का ज़ूक ब्रांड अगले कुछ हफ्तों में हो जाएगा बंद: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2017 15:47 IST
पिछले साल की शुरुआत में, लेनोवो ने ऐलान किया था कि कंपनी अपने मोटो ब्रांड के स्मार्टफोन एक नई 'मोटो बाय लेनोवो ब्रांड' के तहत पेश करेगी। लेनोवो का लक्ष्य अपने सभी स्मार्टफोन को लेनोवो की ब्रांडिंग के तहत पेश करने का है। एक साल बाद, कंपनी ने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा है कि ज़ूक मोबाइल ब्रांड को जल्द बंद कर दिया जाएगा। अब, जाने-माने विश्लेषक पैन जियूटैंग ने दावा किया कि लेनोवो के चीनी सब-ब्रांड ज़ूक मोबाइल अगले कुछ हफ्तों में बंद हो जाएगा। लेनोवो का ऑनलाइन ब्रांड अब पहले की तरह 'एक ब्रांड' के तौर पर ही काम करेगा।

वीबो यूज़र ओलड कूल ने पोस्ट किया कि लेनोवो ज़ूक 3 स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी। जिस पर विश्लेषक ने जवाब दिया कि अगले कुछ हफ्तों में ज़ूक ब्रांड बंद हो जाएगा। ऑनलाइन ब्रांड को लेनोवो ने 2015 में शाओमी के बढ़त हुए तेजी से बढ़ते हुए इंटरनेट बिज़नेस को बढ़ाने के इरादे से लॉन्च किया गया था। और अभी तक इस ब्रांड के तहत बाज़ार में सिर्फ पांच डिवाइस को ही लॉन्च किया गया है। ज़ूक ब्रांड के तहत सबसे पहले ज़ूक ज़ेड1 और आखिरी डिवाइस पिछले साल दिसंबर में ज़ूक एज लॉन्च हुआ था। अगर विश्लेषक के दावों को सही मानें तो आाने वाले समय में ज़ूक स्मार्टफोन लॉन्च नहीं होंगे।
Advertisement

अगर यह सच होता है तो, ज़ूक ब्रांड अपने शुरू होने के 23 महीनों के भीतर ही बंद हो जाएगा। और आने वाले समय में लेनोवो और मोटो एक नए ब्रांड में विलय हो जााएंगे। अभी, लेनोवो अपने मोटो स्मार्टफोन को बढ़ावा दे रही है और आने वाले समय में कंपनी मोटो का 'बैट विंग' लोगो का इस्तेमाल करती रहेगी। ऐसा शायद लेनोवो इसलिए कर रही है क्योंकि कंपनी मोटो ब्रांड को कायम रखना चाहती है।  

अभी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है और मोटोरोला की तरफ से भी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अगर ऊपर बताई गई जानकरी सही भी साबित होती है तो, ज़ेडयूआई स्किन आने वाले फोन में दिखेगी ही, क्योंकि लेनोवो के वाइस प्रेसिडेंट एलेक्स शेन यू ने हाल ही में पुष्टि की थी कि आने वाले मोटो स्मार्टफोन में ज़ूक की ज़ेडयूआई स्किन होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zuk Mobile, Lenovo, Zuk Z3, Mobiles, ZUI, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  3. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  4. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  5. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.