लेनोवो ज़ूक एज की तस्वीरें फिर लीक, लॉन्च की नई तारीख का भी चला पता

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2016 10:25 IST
लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफ़ी समय से लीक में ख़बरें आ रही हैं। ज़ूक एज के पिछले हफ्ते लॉन्च होने की उम्मीद थी लेकिन अब इस फोन के लॉन्च की नई तारीख की जानकारी सामने आई है।

प्लेफुलड्रॉयड की अब एक ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन को 20 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन के व्हाइट कलर वेरिएंट की एक तस्वीर भी लीक हुई है जिसमें फोन के अगले व पिछले हिस्से को देखा जा सकता है।

बता दें कि लेनोवो ज़ूक एज के लॉन्च के बारे में ज़ूक के सीईओ चांग चेंग ने खुलासा करने वाले इनवाइट को साझा किया था। इस स्मार्टफोन को बेज़ेल रहित डिस्प्ले और घुमावदार किनारों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में किनारे मेटल के हो सकते हैं। फोन का रियर ग्लास से बने होने और डिस्प्ले के नीचे होम बटन दिए जाने की उम्मीद है। ज़ूक एज स्मार्टफोन में नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। यह डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,800 रुपये) हो सकती है।
 

(लेनोवो ज़ूक एज के व्हाइट वेरिएंट की लीक तस्वीर)

ज़ूक एज में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस फोन को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन में डिस्प्ले के ननीचे होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। कैमरे की बात करें तो ज़ूक एज स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की उम्मीद है जिसके ऊपर 2.0 स्किन होगी।
Advertisement

ये सभी जानकारियां अभी लीक व रिपोर्ट पर आधारित हैं, इसलिए हमारा सुझाव है कि इन पर पूरी तरह से भरोसा ना करें। कंपनी द्वारा अभी फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी आधिकारिक नहीं की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.