ज़ूक एज II स्पेशल एडिशन फोन के स्पेसिफिकेशन, फ़ीचर और तस्वीरें लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2017 16:58 IST
ख़ास बातें
  • संभव है कि इस स्मार्टफोन को भी जल्द ही लॉन्च किया जाए
  • ज़ूक एज II स्मार्टफोन की तस्वीरों को वीबो पर साझा किया गया है
  • स्वीर से पता चलता है कि ज़ूक एज II में डुअल कैमरा सेटअप होगा
लेनोवो ने कई लीक के बाद आखिरकार पिछले साल दिसंबर महीने में ज़ूक एज स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया। इसके दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए थे। इस लॉन्च के दो महीने के बाद ही फोन के अपग्रेड ज़ूक एज II स्पेशल एडिशन की तस्वीरें लीक हुई हैं। संभव है कि इस स्मार्टफोन को भी जल्द ही लॉन्च किया जाए।

ज़ूक एज II स्मार्टफोन की तस्वीरों को वीबो पर साझा किया गया है। तस्वीर से पता चलता है कि ज़ूक एज II में डुअल कैमरा सेटअप होगा। और फ्रंट पैनल पर डुअल एज कर्व्ड स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन के ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट को लीक किया गया है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।
Advertisement

स्पीकर ग्रिल ज़ूक एज II के निचले हिस्से में मौज़ूद हैं। वॉल्यूम और पावर बटन दायीं तरफ हैं। मज़ेदार बात है कि फ्रंट या बैकपैनल पर कहीं भी फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए जगह नहीं नज़र आ रही है। अभी डिवाइस के वास्तविक स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मौज़ूद है। हम आपको इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

अगर लीक हुई तस्वीरें असली हैं तो डिज़ाइन के मामले में ज़ूक एज II बड़े बदलाव के साथ आएगा। यूज़र को डुअल कैमरा सेटअप के साथ डुअल एज कर्व्ड स्क्रीन मिलेगा। इन तस्वीरों के अलावा हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अगर लीक हुए फ़ीचर पर गौर किया जाए तो यह साफ है कि ज़ूक एज II की कीमत पूर्ववर्ती वेरिएंट से ज़्यादा होगी।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.