ZTE V3 सीरीज़ के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च

ZTE V3 सीरीज़ के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में ज़ेडटीई (ZTE) ने ज़्यादातर स्मार्टफोन नूबिया (Nubia) और एक्सॉन (Axon) ब्रांड के तहत उतारे। अब कंपनी ने अपने वी3 (V3) सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने जेड़टीई वी3 यूथ एडिशन (ZTE V3 Youth Edition), जेड़टीई वी3 एनर्जी एडिशन (ZTE V3 Energy Edition) और जेड़टीई वी3 एक्स्ट्रीम एडिशन (ZTE V3 Extreme Edition) स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

फिलहाल तीनों ही स्मार्टफोन की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट (चीन) पर की जा सकती है। वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, ZTE V3 Youth की कीमत CNY 999 (करीब 10,300 रुपये), V3 Energy की कीमत CNY 1299 (करीब 13,400 रुपये) और V3 Extreme edition की CNY 1499 (करीब 15,500 रुपये) है। ये तीनों फोन भारत या फिर अन्य देशों में कब लॉन्च किए जाएंगे, इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इन तीनों ही स्मार्टफोन में मेटल एल्यूमिनियम बिल्ड और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। ये दोनों ही फीचर आमतौर पर प्रीमियम फोन में मिलते हैं।

तीनों ही ZTE V3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। फ़र्क सिर्फ नेटवर्क सपोर्ट का है। हर हैंडसेट अलग-अलग कनफ्यूग्रेशन के नेटवर्क को सपोर्ट करता है। तीनों ही हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल होने वाले TDD-LTE B40 बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।


तीनों ही डिवाइस डुअल-सिम सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन कंपनी के Nubia 3.0 UI पर चलेंगे जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) पर बेस्ड है। हैंडसेट के दूसरे सिमकार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी किया जा सकता है।

ZTE के तीनों नए V3 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 401ppi। डिवाइस में 64-bit octa-core Qualcomm Snapdragon 615 प्रोसेसर (1.5GHz स्पीड वाले चार Cortex-A53 cores+  1GHz स्पीड वाले चार Cortex-A53 Cores) के साथ आएंगे। साथ में मौजूद होगा 2GB का रैम (RAM) और Adreno 405 GPU।

तीनों ही स्मार्टफोन में f/2.2 एपरचर और NeoVision 5.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट में f/2.2 एपरचर और 88 डिग्री वाइड कैमरा लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ZTE V3 स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी (128GB तक के) से एक्सपेंड किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.1, GPS, Glonass और यूएसबी कनेक्टिविटी मौजूद है।

इन सभी हैंडसेट का डाइमेंशन 155.3x8.55x77.2mm है और वज़न 160 ग्राम। हैंडसेट में 3000mAh की नॉन-रीमूवेबल बैटरी दी गई है।



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »