ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस लॉन्च, इसमें है 23 मेगापिक्सल का कैमरा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2016 17:08 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने घरेलू मार्केट में अपनी नूबिया ज़ेड11 सीरीज का नया हैंडसेट नूबिया ज़ेड11 मिनी एस लॉन्च किया है। ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर, गोल्ड/ ब्लैक कलर में मिलेगा। इसकी कीमत 1499 चीनी युआन (करीब 14,870 रुपये) से शुरू होती है। चीन में इसकी बिक्री 25 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस में 5.2 इंच का फुल एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। ज़ेडटीई के इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम। यूज़र के पास स्टोरेज के लिए दो विकल्प मौजूद होंगे- 64 जीबी या 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेंगे। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी आप दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

Advertisement

ज़ेडटीई के इस फोन की सबसे अहम खासियत कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह सोनी आईएमएक्स318 सेंसर, पीडीएएफ, एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलेगा। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। डाइमेंशन 146.06×72.14×7.60 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build and aesthetics
  • Capable set of cameras
  • All-day battery life
  • Snappy app and gaming performance
  • Bad
  • Slow charging times
  • Custom skin could use some refinement
  • No NFC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.