ज़ेडटीई नूबिया एन1 में है 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 जुलाई 2016 15:27 IST
अपने नूबिया ज़ेड11 स्मार्टफोन लॉन्च करने के एक हफ्ते बाद ही ज़ेडटीई कंपनी ने एक और नया हैंडसेट पेश किया है। ज़ेडटीई नूबिया एन1 गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,200) है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर जल्द ही शुरू होगी।

ज़ेडटीई नूबिया एन1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया 4.0 यूआई पर चलता है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आएगा। हैंडसेट में 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 64 बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए 550 मेगाहर्ट्ज़ माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ज़ेडटीई नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। कंपनी का दावा है कि यूज़र 64 जीबी स्टोरेज में 5000 फोटो, 1000 म्यूज़िक फाइल और 5 घंटे के फुल-एचडी वीडियो से ज्यादा स्टोर कर पाएंगे।

रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एफ/ 2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसका सेल्फी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे में ब्यूटी फिल्टर और स्मार्ट फिल लाइट फ़ीचर दिए गए हैं। ज़ेडटीई नूबिया एन1 में 5000 एमएएच की बैटरी है। दावा किया गया है कि आम इस्तेमाल में यह 3 दिन तक चल जाएगी। फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडसेट के रियर हिस्से पर मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इसका इस्तेमाल करके मात्र 0.2 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस + ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Marshmallow, Mobiles, ZTE, ZTE Nubia Z11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.