ZTE Blade X1 5G स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर व क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च

ZTE Blade X1 5G स्मार्टफोन को अमेरिका में मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में तीन किनारों पर स्लिम बेजल्स दिए गए हैं, जबकि निचले हिस्से का बेजल थोड़ा मोटा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 जनवरी 2021 13:44 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Blade X1 5G में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ज़ेडटीई ब्लेड एक्स1 5जी में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • ज़ेडटीई ब्लेड एक्स1 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है

ZTE Blade X1 5G में मौजूद है होल-पंच सेल्फी कैमरा कटआउट

ZTE Blade X1 5G स्मार्टफोन को अमेरिका में मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में तीन किनारों पर स्लिम बेजल्स दिए गए हैं, जबकि निचले हिस्से का बेजल थोड़ा मोटा है। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। ज़ेडटीई ब्लेड एक्स1 5जी फोन में सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिया गया है। कलर ऑप्शन में आपको केवल एक ही विकल्प मिलने वाला है। फोन के किनारे घुमावदार है, जो कि फोन इस्तेमाल करने में काफी अरामदायक महसूस होगा।
 

ZTE Blade X1 5G price

ZTE Blade X1 5G की कीमत अमेरिका में $384 (लगभग 28000 रुपये) है, जिसे Visible के माध्यम से खरीदा जा सकता है। यह सिंगल मिडनाइट कलर में खरीद के लिए उपलब्ध है, कॉन्फिग्रेशन की बात करें तो आपको 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। यह फोन फिलहाल अमेरिका में पेश किया गया है, हालांकि इसके अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

ZTE Blade X1 5G specifications

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स1 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, और इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 19.5:9 आस्पेक्च रेशियो और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंच कटआउट मौजूद है, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 2 टीबी बढ़ाया जा सकता है।   

फोटोग्राफी के लिए ज़ेडटीई ब्लेड एक्स1 5जी स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ही चौथा कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Advertisement

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स1 5जी स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्प सब 6 गीगाहर्ट्ज़ 5जी, एटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, जायरोसेंसर, एनएफसी और एंबियंट लाइट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और इसमें क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x76x9.2mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.