ZTE Blade A5 2019 हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ZTE ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नए स्मार्टफोन ZTE Blade A5 2019 को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 मई 2019 15:03 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Blade A5 2019 की कीमत 6,490 रूबल से शुरू
  • ज़ेडटीई ब्लेड ए5 2019 में 2,600 एमएएच की बैटरी है
  • ZTE Blade A5 2019 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं

ZTE Blade A5 2019 हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ZTE ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नए स्मार्टफोन ZTE Blade A5 2019 को लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई ब्लेड ए5 2019 की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन सिंगल कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर से लैस है। ZTE Blade A5 2019 के दो कलर वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं और यह एंड्राइड पाई पर चलता है। याद करा दें कि ZTE ने इस माह के शुरुआत में चीन में ZTE Axon 10 Pro, Axon 10 Pro 5G और ब्लेड A7 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। एक्सॉन 10 प्रो वेरिएंट एक फ्लैगशिप फोन हैं और यह प्रीमियम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। आइए अब आपको ZTE Blade A5 2019 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और रिलीज़ डेट के बारे में अधिक जानकारी देते हैं। बता दें कि फिलहाल ज़ेडटीई ब्लेड ए5 2019 को रूस में लॉन्च किया गया है।  
 

ZTE Blade A5 2019 की कीमत

ज़ेडटीई ब्लेड ए5 2019 की कीमत 6,490 रूबल (लगभग 7,000 रुपये) से शुरू होती है और यह रूस में विभिन्न रिटेल चैनल पर उपलब्ध होगा। ZTE Blade A5 2019 के ब्लैक और ब्लू दो कलर वेरिएंट हैं।
 

ZTE Blade A5 2019 स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई ब्लेड ए5 2019 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मी फेवर 9.0 यूआई पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वाले इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 28 एनएम वाला स्प्रेडट्रम एससी9863ए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है।

अब बात ZTE Blade A5 के कैमरा सेटअप की। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.4 है। फोन में एचडीआर और पैनारोमा जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

ZTE Blade A5 2019 में जान फूंकने के लिए 2,600 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, जीपीएस, ग्लोनॉस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 146.3x70.6x9.55 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कीमत Rs 20 हजार से कम!
  2. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स वाला धांसू फोन
  2. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  3. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  5. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  6. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  7. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  8. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  9. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  10. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.