ZTE Blade A3 लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे वाले इस फोन में है 4000 एमएएच बैटरी

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन ज़ेडटीई ब्लेड ए3 लॉन्च किया है। ZTE Blade A3 चीन में 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) में बिकेगा। ज़ेडटीई के इस हैंडसेट की अहम खासियत दो सेल्फी कैमरे हैं।

ZTE Blade A3 लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे वाले इस फोन में है 4000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • हैंडसेट 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है
  • ज़ेडटीई के इस हैंडसेट की अहम खासियत दो सेल्फी कैमरे हैं
  • ZTE Blade A3 में 5.5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन ज़ेडटीई ब्लेड ए3 लॉन्च किया है। ZTE Blade A3 चीन में 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) में बिकेगा। ज़ेडटीई के इस हैंडसेट की अहम खासियत दो सेल्फी कैमरे हैं। इसके अलावा हैंडसेट 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। ZTE Blade A3 को ग्लेसियर ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 ZTE Blade A3 में 5.5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो डिवाइस के पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर दो कैमरे मिलेंगे। एक सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। ब्लेड ए3 का डाइमेंशन 152.4×75.8×8.2 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »