• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई एक्सॉन एलिट में है फिंगरप्रिंट सेंसर, आईएफए 2015 में किया गया लॉन्च

ज़ेडटीई एक्सॉन एलिट में है फिंगरप्रिंट सेंसर, आईएफए 2015 में किया गया लॉन्च

ज़ेडटीई एक्सॉन एलिट में है फिंगरप्रिंट सेंसर, आईएफए 2015 में किया गया लॉन्च
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने अपने एक्सॉन स्मार्टफोन का ग्लोबल वर्ज़न ज़ेडटीई एक्सॉन एलिट को बर्लिन में चल रहे आईएफए 2015 ट्रेड शो में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम के मार्केट में 24 सितंबर तक पहुंचेगा। तुर्की, मैक्सिको, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग, रूस और फिलिपिंस में यह हैंडसेट बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। ज़ेडटीई ने अपने एक्सॉन एलिट स्मार्टफोन की कीमत EUR 419.99 (करीब 31,100 रुपये) रखी है।

ज़ेडटीई एक्सॉन एलिट एक डुअल-सिम डिवाइस है। इसके स्पेसिफिकेशन ज़ेडटीई एक्सॉन से लगभग मेल खाते हैं जिसे जुलाई महीने में अमेरिका में $449.98 (करीब 28,500 रुपये) लॉन्च किया गया था। दोनों हैंडसेट में अंतर स्क्रीन क्वालिटी का है। ज़ेडटीई एक्सॉन में क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है, जबकि एक्सॉन एलिट में कम रिज़ॉल्यूशन वाला फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। एक्सॉन एलिट में बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर मौजूद हैं जिनमें फिंगरप्रिंट, वॉयस और आई स्कैनिंग सेंसर शामिल हैं। ये फीचर ज़ेडटीई एक्सॉन में नहीं हैं।

एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले ज़ेडटीई एक्सॉन एलिट में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, एड्रेनो 430 जीपीयू और 3जीबी रैम के साथ आएगा।
ज़ेडटीई एक्सॉन एलिट की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-लेंस (13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल) रियर कैमरा है। डुअल लेंस कैमरा यूज़र को उन तस्वीरों पर फोकस करने का विकल्प देता है जिसे पहले ही कैपचर किया जा चुका है। रियर कैमरे से 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो शूट किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद नहीं है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ज़ेडटीई एक्सॉन एलिट में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी मौजूद है। स्मार्टफोन में 3000एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »